फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bullet fired in fight during road construction, two injured including village head

Deoria News: सड़क निर्माण के दौरान मारपीट में चली गोली, ग्राम प्रधान सहित दो घायल

Fri, 28 Jun 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired in fight during road construction, two injured including village head
श्रीरामपुर थाना के ग्राम पंचायत वासदेव उर्फ गोबराही के ग्राम सभा गौतमा के यादव टोल पर शुक्रवार सुबह 10 बजे ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद थोड़ी ही देर में मारपीट और गोली चलने की घटना में तब्दील हो गया। इसमें ग्राम प्रधान और उनके बड़े भाई घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए बनकटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत वासुदेव उर्फ गोबरही के ग्राम गौतम यादव टोला में सुबह 10 बजे ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा सड़क निर्माण करा रहे थे। इसी को लेकर पूर्व प्रधान के पक्ष के रामबली यादव आदि मौके पर पहुंच गए और उनमें बहस होने लगी। बहस बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। इसमें ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह कुशवाहा घायल हो गए। थोड़ी देर में उनके बड़े भाई रामकृपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां से रामकृपाल सिंह समर्थकों के साथ रामबली के घर जाकर पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों से जमकर ईंट पत्थर चलने लगा।
विज्ञापन

यह देख रामबली के पक्ष से लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी गई, जिसमें रामकृपाल सिंह कुशवाहा (58) पुत्र सरयू भगत घायल हो गए। गोली उनके बाएं हाथ में लगी और सीने पर भी छर्रा लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा और उनके बड़े भाई रामकृपाल कुशवाहा को बनकटा पीएचसी ले जाकर इलाज कराई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर सीओ एसपी सिंह थाना अध्यक्ष कल्याण सिंह सागर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। गोली चलाने वाले पक्ष के दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य लोग फरार हैं। सीओ ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। घायलों का इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed