फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bulldozers were used on the shrine, officials said they took action with the consent of the committee.

Deoria News: मजार पर चला बुलडोजर, अफसर बोले-कमेटी की सहमति से की कार्रवाई

Mon, 12 Jan 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers were used on the shrine, officials said they took action with the consent of the committee.
देवरिया। गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के बगल में स्थित हजरत शहीद अब्दुल गनी शाह की मजार रविवार को ढहा दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान मजार कमेटी के अध्यक्ष समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे। प्रशासन का दावा है कि नियत प्राधिकारी कोर्ट में केस हारने के बाद मजार कमेटी ने स्वेच्छा से मजार हटाने की लिखित सहमति दी थी। हालांकि, मजार कमेटी के अध्यक्ष ने कहा है कि मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है, शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

गोरखपुर रोड स्थित मजार को लेकर नियत प्राधिकारी एसडीएम कोर्ट में चल रहे केस में शुक्रवार को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। मजार पक्ष को नक्शा स्वीकृति के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए शनिवार की शाम तक का समय दिया गया था, मजार पक्ष दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रशासन के मुताबिक मजार पक्ष ने मजार हटाने की सहमति दी थी।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने मजार का मुआयना किया और सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी, सदर कोतवाली विनोद कुमार मिश्र, तहसीलदार केके मिश्र, ईओ संजय कुमार तिवारी भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मजार कमेटी के अध्यक्ष राशिद खां और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में शाम करीब चार बजे तीन जेसीबी से मजार तोड़ने का काम शुरू हुआ, देर रात तक मलबा हटाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed