{"_id":"68c46dd3cf0aad6d6e05b228","slug":"bulldozer-ran-on-the-shop-being-built-under-the-overbridge-deoria-news-c-208-1-deo1010-163042-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओवरब्रिज के नीचे बन रही दुकान पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओवरब्रिज के नीचे बन रही दुकान पर चला बुलडोजर
Sat, 13 Sep 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
लडोजर से ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटवाने के बाद पड़ा मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे चारों तरफ दीवार चलाकर दुकान बनाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर व्यापारी नेता अमित मोदनवाल ने विरोध जताया और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। शिकायत के बाद नगर पालिका ने तत्काल जेसीबी भेजकर वहां अवैध रूप से बनाए गए पक्के दुकान को ध्वस्त कर दिया।
मौके पर कुछ पटरी दुकानदारों एवं सभासद के समर्थकों ने विरोध किया। पहले से मौजूद प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिसकर्मियों ने लोगों को वहां से खदेड़ दिया।
मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे नगरपालिका के सभासद गौहर अली ने रंगाई-पोताई के लिए चूना रखने के बहाने दुकान का निर्माण शुरू करा दिया था। यह निर्माण तीन दिन से चल रहा था। जब इस बात की जानकारी व्यापारियों को हुई तो व्यापारी नेता अमित मोदनवाल अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज के नीचे पक्के दुकान के निर्माण का विरोध करने लगे। उन्होंने इसकी सूचना सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को दी।
कुछ ही देर में इसका वीडियो भी वायरल होने लगा। जानकारी होने पर नगर पालिका के ईओ संजय तिवारी एक्शन में आ गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही, कर्मचारियों संग मौके पर पहुंच गए और वहां हो रहे निर्माण को जेसीबी से तोड़वा दिया। साआसपास अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले कुछ अन्य लोगों को भी वहां से हटवाया। मौके पर मौजूद पटरी दुकानदारों एवं सभासद समर्थकों ने इसका विरोध किया।