फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   buisiness man son found hang in room

व्यापारी पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 16 Jun 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
buisiness man son found hang in room
व्यापारी पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

पिपरा चंद्रभान का रहने वाला प्रद्युम्न प्रयागराज में करता था पढ़ाई
मंगलवार को ही निजी साधन से उसे जाना था प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सोनूघाट। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई के पास के रहने वाले व्यवसायी जयश्री विश्वकर्मा के 22 वर्षीय बेटे प्रद्युम्न ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह छत पर टहलने के लिए गई बड़ी मां ने देखा तो चिल्लाने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
पिपरा चंद्रभान गांव निवासी जयश्री विश्वकर्मा की आईटीआई के पास वेल्डिंग और हार्डवेयर की दुकान है। यहीं आवास बनवाकर वह परिवार सहित रहते हैं। उनका छोटा बेटा प्रद्युम्न प्रयागराज में बीएससी एजी तृतीय वर्ष में पढ़ता था। लॉकडाउन में वह घर आया था और मंगलवार की सुबह निजी साधन से प्रयागराज जाने वाला था। सोमवार की रात किसी कारण से उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रद्युम्न की बड़ी मां छत पर टहलने के लिए गईं तो कमरे की कुंडी में लटक रहे प्रद्युम्न को देखकर चिल्लाने लगीं। परिवार के सभी सदस्य पहुंचे और शव को उतारकर नीचे लाए। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जेल चौकी इंचार्ज बृजेश दुबे पहुंचे। उन्होंने प्रद्युम्न के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रद्युम्न की मौत से मां शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है तो पिता जयश्री दुखी हैं। इस बाबत सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि सूचना पर जेल चौकी इंचार्ज बृजेश दुबे मौके पर गए थे। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
गौरीबाजार के बखरा गांव के मटियरी टोला का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बखरा गांव के मटियरी टोला निवासी एक युवक का शव गांव से बाहर गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बखरा गांव के मटियरी टोला निवासी श्रीराम प्रजापति (35) पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात किसी बात को लेकर श्रीराम का पिता कन्हई से विवाद हुआ था। उसने धारदार हथियार से उन पर प्रहार भी किया था। कन्हई को मामूली चोट लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। मंगलवार की सुबह मटियरी टोला और सवना लक्ष्मण गांव के बीच में श्रीराम प्रजापति का शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। गांव के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस बाबत गौरीबाजर थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दिया है। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed