फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Building will be constructed in Government Inter College

Deoria News: राजकीय इंटर कालेज में होगा भवन निर्माण

Fri, 04 Oct 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 04 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Building will be constructed in Government Inter College
देवरिया। राजकीय इंटर काॅलेज में नए भवन के निर्माण, छात्रावास, लाइब्रेरी, म्यूजियम, स्मार्ट क्लास, शौचालय के निर्माण तथा अन्य सुविधाओं के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर काॅलेज के सभागार में सदर सांसद शशांक मणि ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के साथ बैठक की। इसमें परियोजना की समीक्षा की।
विज्ञापन

सदर सांसद ने कहा कि राजकीय इंटर काॅलेज जिले का एक गौरव है और हम जनप्रतिनिधियों विशेष कर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के प्रयास से इसके बेहतरी के लिए शासन से जो धन अवमुक्त हुआ है उससे काॅलेज में छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा तथा यह काॅलेज शिक्षा की आधुनिक प्रणाली से चुस्त दुरुस्त होगा। उन्होंने कहा कि इस काॅलेज में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं, जिन्हें विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यहां एक हजार विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बन जाने से छात्र और छात्राओं को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा वो यहीं रहकर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव नारायण सिंह ने कहा कि भवन निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो तथा नियत समय में कार्य पूरा हो इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे तथा निर्माण कार्य में जो भी कठिनाइयां आएंगी उसका निवारण एकदूसरे के सहयोग से किया जाएगा । इस दौरान भाजपा नेता दिवाकर मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, विद्यालय के प्राचार्य रामकिंकर मिश्रा, एक्सईएन राजेंद्र नाथ राय, जे ई ज्योति नारायण, सतीश कुमार पांडे, रामप्रताप सागर, नंदलाल चौधरी, नीरज सिंह, मनीष मणि त्रिपाठी, प्रिंस चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed