फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Budget available, yet panchayat buildings are incomplete

Deoria News: बजट उपलब्ध, फिर भी अधूरे हैं पंचायत भवन

Mon, 06 Feb 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Budget available, yet panchayat buildings are incomplete
निदेशक पंचायती राज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जताई नाराजगी
विज्ञापन

डीपीआरओ ने दोनों ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों का वेतन रोका

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बजट उपलब्ध होने के बावजूद जिले की दो ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण नहीं कराया जा रहा है। निदेशक पंचायती राज ने साप्ताहिक वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस पर नाराजगी जाहिर की है। कार्य में रुचि नहीं लेने की वजह से जिला अक्रियाशील जनपदों की श्रेणी में आ गया है। डीपीआरओ ने दोनों ंग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों का वेतन निर्माण कार्य पूर्ण होने तक रोक दिया है।
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विकास खंड खलीलाबाद के चंदहर में पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। ग्राम विकास अधिकारी कमलेश पति त्रिपाठी को भवन निर्माण पूर्ण कराते हुए एमबी, उपभोग प्रमाणपत्र तथा फोटोग्राफ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। बार-बार दूरभाष पर निर्देश देने के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी ने रुचि नहीं ली। इस ग्राम पंचायत को आवंटित 6,98,400 रुपये व्यय नहीं हुए, जबकि बजट आए छह माह का समय बीत गया है। इससे स्पष्ट है कि निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि यही स्थिति बघौली ब्लॉक के चंदनी गांव में है। इस ग्राम पंचायत को आवंटित धनराशि 7,20012 रुपये व्यय नहीं हुए, जबकि बजट आए छह माह का समय गुजर गया है। यहां भी पंचायत भवन का निर्माण अधूरा है। यहां के ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार को बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन वह कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। इन दोनों ग्राम पंचयायतों के ग्राम विकास अधिकारी का वेतन निर्माण कार्य पूर्ण होने तक बाधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed