फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bsp

भाजपा शासन में ब्राह्मण समाज हाशिए पर : सतीश चंद्र

Thu, 02 Sep 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
bsp
- बसपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में बोले राष्ट्रीय महासचिव
विज्ञापन

- सपा व भाजपा को बताया एक सिक्के के दो पहलू
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बहन मायावती के शासनकाल में ब्राह्मणों को उनका खोया मान सम्मान वापस मिला। भाजपा ने इस समाज को हाशिए पर ढकेल दिया। साढ़े चार साल के शासनकाल में लगातार ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया जाता रहा है। सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है। जब-जब ये सत्ता में आए प्रदेश में कानून का राज खत्म हो जाता है।
बृहस्पतिवार को कसया रोड स्थित एक लॉन में पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में बसपा महासचिव ने कहा कि वर्ष 2017 में सत्ता में आते ही भाजपा ने ब्राह्मण व सर्वसमाज विरोधी होने का सबूत दे दिया। पूरे प्रदेश में 16 प्रतिशत आबादी ब्राह्मणों की है। सर्वसमाज और ब्राह्मण समाज मिल गए तो एक बार पुन: बसपा को सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन

प्रदेश के हालात देखकर नहीं लगता कि यहां कानून का राज है। इस मामले में आज भी बसपा अध्यक्ष के शासनकाल को याद किया जाता है। भाजपा धर्म के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। दो करोड़ युुवाओं को नौकरी व 15 लाख खाते में भेजने का ख्वाब दिखाकर इन्होंने लोगों को ठगने का काम किया। युवाओं से नौकरियां छिनी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपतियों को सार्वजनिक उपक्रम बेचे जा रहे हैं। गैस सिलिंडर व डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों की आय दुगुनी करने में नाम पर उनकी आमदनी को शून्य कर दिया गया। अब तीन काले कानून बनाकर उनकी जमीन हड़पने की साजिश की जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के नाम पर अब पुन: चंदा मांगा जा रहा है, जबकि इसके पूर्व देश व विदेश से इकट्ठा किए चंदे को कोई हिसाब यह सरकार नहीं दे रही है। एक साल हो गए, भूमि पूजन हुए, लेकिन अभी तक मंदिर की नींव तक नहीं खुद पाई है। मंदिर बन गया तो भाजपा की राजनीति खत्म हो जाएगी।

ऐसे में ब्राह्मण समाज के लोगों को सचेत रहना होगा। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इनके सरकार में गुंडागर्दी, माफियाराज, लूट, चोरी डकैती बढ़ जाती है, प्रदेश की उन्नति से इनका कोई लेना देना नहीं होता। इसके पूर्व पदाधिकारियों ने उन्हें गणेश, गौतम बुद्घ की प्रतिमा देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गोष्ठी को पूर्व मंत्री नकुल दूबे, कविंद्र पांडेय, सतेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयशंकर मिश्रा ने किया। इस दौरान सुधीर कुमार, अरविंद त्रिपाठी, विजय शंकर चौबे, श्यामसुंदर जायसवाल, अभय यादव, सत्यदेव यादव, रमेश चंद, ज्ञानप्रकाश सिंह, अमर चंद दूबे, राजेश मिश्रा, पुष्कल मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष नितिश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed