फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People of Rajbhar society associated with BSP resigned

बसपा से जुड़े राजभर समाज के लोगों ने दिया इस्तीफा

Tue, 06 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
People of Rajbhar society associated with BSP resigned
बसपा से जुड़े राजभर समाज के लोगों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर के निष्कासन से समाज के लोगों में है नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर के निष्कासन से राजभर समाज में आक्रोश है। समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार को करीब 150 कार्यकर्ताओं के साथ बसपा की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इसे जिले में बसपा के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
सोंदा स्थित एक मैरेज हाल में सोमवार को राजभर समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। राजभर समाज सामाजिक भाईचारा कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान राजभर ने कहा कि अब तक बहुजन समाज पार्टी में समाज के लोगों का विश्वास कायम था। बसपा के संस्थापक कांशीराम के साथ काम करने वाले पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष और पांच बार विधायक व कैबिनेट मंत्री रहे राजअचल राजभर को बिना कारण पार्टी सुप्रीमो ने निष्कासित कर दिया। यह अत्यंत निंदनीय है। यह राजभर समाज के लिए अपमानजनक, सम्मान एवं स्वाभिमान के खिलाफ है।
विज्ञापन

बीती 19 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष के सम्मान में रामअचल राजभर जेल चले गए। लेकिन संगठन के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया। ऐसा व्यक्ति इतनी जल्दी अनुशासनहीन कैसे हो गया। उनके निष्कासन से क्षुब्ध होकर बसपा में आस्था रखने वाले राजभर समाज के निवर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा सदस्यगण संगठन की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक रुप से त्यागपत्र देने की घोषणा करते हैं। इस्तीफा देने वालों में उपाध्यक्ष संतोष राजभर, पूर्व महासचिव प्रदीप राजभर, पूर्व सचिव दीना राजभर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भाईचारा कमेटी चंद्रिका राजभर, संतराज राजभर, राधेश्याम राजभर, संजय राजभर, सुभाष राजभर, मुन्ना राजभर, अरुण राजभर, रमेश राजभर, राकेश राजभर, दीनदयाल राजभर, पवन राजभर, दीपक राजभर, दुर्गाशरण राजभर, रामश्रृंगार, रामू राजभर, रामभजू राजभर, गिरीश राजभर, विवेक राजभर, हरेराम राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राजभर कभी बसपा में रहे ही नहीं। अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी हमारे संगठन से नहीं जुड़े हैं। ऐसे में इन लोगों के सामूहिक इस्तीफे से हमारे दल का कोई संबंध नहीं है और ना ही इससे कोई असर पड़ेगा।
-नितिश कुमार, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed