फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bsp declared 10 candidates for zila panchayat election

जिला पंचायत वार्डों के लिए प्रथम सूची में बसपा ने 10 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

Fri, 09 Apr 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
bsp declared 10 candidates for zila panchayat election
जिला पंचायत वार्डों के लिए प्रथम सूची में बसपा ने 10 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
विज्ञापन

देवरिया। बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत वार्डों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की अपनी पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी। इस सूची में विभिन्न वार्डों के लिए चयनित दस उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर मंडल सुधीर कुमार भारती ने बताया कि बसपा ने प्रथम सूची में 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें वार्ड संख्या 37 अनारक्षित से अशु तिवारी पत्नी दुर्गेश तिवारी, वार्ड संख्या 18 पिछड़ा से सुभाष यादव पुत्र बृजभान यादव, वार्ड संख्या 20 अनारक्षित से मनोज कुमार सिंह पुत्र यदुनंद सिंह, वार्ड संख्या 21 पिछड़ा महिला से सरोज मल्ल पत्नी धनंजय मल्ल, वार्ड संख्या 28 पिछड़ा से अश्वनी सिंह पटेल पुत्र अरुण सिंह पटेल, वार्ड संख्या 16 अनारक्षित से पूनम गुप्ता पुत्रवधू सुरेश गुप्ता, वार्ड संख्या 46 अनारक्षित से सत्यदेव यादव पुत्र बालकिशुन यादव, वार्ड संख्या 51 अनारक्षित से शशि प्रभा यादव पत्नी नंदजी यादव, वार्ड संख्या 56 अनुसूचित जनजाति से सुनील कुमार गोंड पुत्र अमरनाथ गोंड, वार्ड संख्या चार अनारक्षित से गोलू राव पुत्र दिनेश राव का नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार ही पार्टी का झंडा, बैनर, पोस्टर के लिए अधिकृत होंगे। अन्य किसी के दल का झंडा, बैनर व पोस्टर लगाने पर संबंधित के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed