फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bsf constable santosh yadav of rudrapur uttar pradesh martyred in an encounter with terrorists

देवरिया: आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ रुद्रपुर का लाल संतोष, मां, पत्नी और दो बच्चियों का रो रोकर बुरा हाल

Sat, 19 Feb 2022 06:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Feb 2022 06:31 PM IST
सार

घटना की खबर पहुंचते ही क्षेत्र के लोग गमगीन हो गए। शहीद के दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शहीद के परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों की चीख पुकार सुन लोगों की आंखे भर आई।

विज्ञापन
bsf constable santosh yadav of rudrapur uttar pradesh martyred in an encounter with terrorists
शहीद संतोष यादव व उनके परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और आंतकियों के बीच हुए मुठभेड़ में रुद्रपुर का लाल शहीद हो गया। शनिवार की सुबह की सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई घटना में सेना के हवालदार रुद्रपुर के टड़वा गांव के बरईपार गांव निवासी युवक को गोली लग गई। कुछ देर बाद वह शहीद हो गए। उनके शहीद की खबर आते ही रुद्रपुर में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


एकौना थाने के सचौली पटवनिया गांव के मूल निवासी शेषनाथ यादव अपने ससुराल टड़वा के बरईपार में मकान बनवा कर रहते है। उनका बड़ा बेटा संतोष यादव (38) साल बीएसएफ में हवलदार पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के शोपियां में थी। शनिवार की सुबह भारतीय सेना शोपिया के जैनापोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस दौरान आंतकियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। जिसमे सेना के दो जवान शहीद हो गए। शहीदों में रुद्रपुर के संतोष यादव भी शामिल थे। सेना के जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी भी मारा गया। 
विज्ञापन


घटना की खबर पहुंचते ही क्षेत्र के लोग गमगीन हो गए। शहीद के दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शहीद के परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों की चीख पुकार सुन लोगों की आंखे भर आई। जम्मू में रुद्रपुर के लाल के शहीद होने पर लोगों की आंखे नम और दिल में गुस्सा था। मां मैना देवी का रो रोकर बुरा हाल था। पत्नी धर्मशीला और दो मासूम बच्चे पलक और जान्वी बेहाल होकर रो रही थी। शहीद का छोटा भाई मनोज यादव भी सेना का जवान है और वर्तमान में उनकी तैनाती गलेशियर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed