चार शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनुरक्षण अनुदान राशि की बंदरबांट करने वाले चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सभी को दूसरे विद्यालय से संबद्ध कर जीवन निर्वाह भत्ता देने की बात कहा गया है।
रामपुर कारखाना के डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र गांव स्वामीपट्टी के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शौकत अली हैं। अनुरक्षण अनुदान राशि मिलने के बाद भी उन्होंने विद्यालय की रंगाई-पुताई और अन्य कार्य नहीं कराया है। बीएसए का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने इस धन का गबन किया है।
वह विभागीय आदेशों का पालन नहीं करते हैं। एसे में उनको निलंबित कर दिया गया है। इसी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल ने भी अनुरक्षण अनुदाश राशि का गबन किया है। रुपये निकालने के बाद भी कोई कार्य नहीं कराया गया है। इनको भी निलंबित किया गया है।
गौरीबाजार के प्राथमिक विद्यालय धूसी टोला का बीएसए ने भौतिक सत्यापन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंशहिया की सहायक अध्यापक और भवन प्रभारी आशा यादव ने रुपये निकालने के बाद भी किचेन शेड नहीं बनवाया है। विद्यालय के जंगले और फर्श टूटे हुए मिले। रंगाई-पुताई का कार्य भी नहीं कराया गया था।
इस पर उन्होंने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने सदर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बड़हरा का निरीक्षण किया। यहां सभी कक्षाओं के ब्लैक बोर्ड टूटे हुए मिले।
खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक शकीला बानो कई बार गायब मिली हैं। इनके कार्य और व्यवहार के चलते विद्यालय में बच्चों की संख्या कम हुई है। कुछ भी मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर बीएसए ने इनको भी निलंबित कर दिया है।