फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BSA angry over replacement of PMshree Vidyalaya

Deoria News: पीएमश्री विद्यालय की बदहाली पर भड़के बीएसए

Thu, 02 Jul 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
BSA angry over replacement of PMshree Vidyalaya
देवरिया। बीएसए ने बृहस्पतिवार को बैतालपुर बीआरसी का निरीक्षण किया। बीएसए को परिसर गंदगी मिली। परिसर में स्थित पीएमश्री विद्यालय में भी कई कमियां मिलीं। बीएसए ने बीईओ को कड़ी फटकार लगाई। प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए के निरीक्षण के समय खंड शिक्षा अधिकारी जयराम पाल उपस्थित मिले। फर्श पर मिले गड्ढे मिले। शासन से भारी धनराशि मिलने के बावजूद पीएमश्री विद्यालय का फर्श जगह-जगह से टूटा हुआ था और उसमें गड्ढे बने हुए थे।
विज्ञापन

स्कूल की रंगाई-पुताई की स्थिति भी बेहद खराब थी। पूछने पर शिक्षकों ने बताया कि किसी विवाद के कारण टाइलीकरण और अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
निरीक्षण के समय स्कूल की प्रधानाध्यापिका हेमा त्रिपाठी अनुपस्थित थीं। साथी शिक्षकों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका जनपदीय रैली में गई हैं। जबकि रैली सुबह 9:30 बजे ही समाप्त हो चुकी थी। पर प्रधानाध्यापिका स्कूल नहीं पहुंचीं। बीएसए ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए प्रधानाध्यापिका से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों की संख्या बेहद कम मिली। कक्षा 1 से 5 में पंजीकृत 76 बच्चों के सापेक्ष मात्र 37 बच्चे और कक्षा 6 से 8 में 116 बच्चों के सापेक्ष केवल 48 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। बीएसए ने कहा कि जिलाधिकारी एक जुलाई को डीटीएफ की बैठक में डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शिक्षकों द्वारा बच्चों की डिजिटल उपस्थिति नहीं ली गई थी। बीआरसी के निरीक्षण में हालांकि सभी कर्मचारी उपस्थित मिले और साफ-सफाई ठीक पाई गई, लेकिन शौचालय बेहद गंदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्र का जनरेटर खराब स्थिति में पड़ा मिला और परिसर की रंगाई-पुताई भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
बीआरसी परिसर के भीतर ही स्थित पीएमश्री विद्यालय की बदहाली पर बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने गहरी नाराजगी जताई।
उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर को उनके लचर पर्यवेक्षण के लिए मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed