फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brother's fault, police made sister sit in police station

Deoria News: कसूर भाई का, बहन को थाने में बैठाई पुलिस

Thu, 06 Jul 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Brother's fault, police made sister sit in police station
रास्ते में रोककर पिटाई का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तीन दिन पहले बाइक ओवरटेक कर एक युवक की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपितों की तलाश में पुलिस ने छापा मारा। आरोप है कि एक आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस उसकी बहन को ही थाने ले जाकर पूछताछ करने लगी। दोपहर बाद जब युवती को पुलिस नहीं छोड़ी तो उसकी मां भी थाने पहुंचकर पुलिस कर्मियों से छोड़ने की गुहार लगाने लगी। उधर पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
लार थाना क्षेत्र के पिंडी निवासी राहुल पटेल सोमवार को अपने दोस्त को स्टेशन छोड़ घर लौट रहा था। इसी बीच रामजानकी मार्ग पर सरकड़ा गांव के सामने कुछ युवक ओवरटेक कर बाइक रोक लाठी डंडे से पिटाई कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। बुधवार को पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रकाश यादव के घर छापामारी की, लेकिन वह नहीं मिला। प्रकाश यादव की मां सितवंती देवी का आरोप है कि बेटे के नहीं मिलने पर पुलिस हमारी बेटी को थाने ले जाने की बात कहने लगी। इस पर हमारी बेटी सहम गई। वह बर्तन धुलना छोड़ आंगन में रखी डेहरी के सहारे छिप गई। बावजूद पुलिस कर्मी थाने ले जाकर बैठा कर भाई के बारे में पूछताछ करने लगे। दोपहर बाद भी जब युवती को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो वह थाने पहुंच बेटी को छोड़ने की गुहार लगाने लगी। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके, उसके लिए हथकंडा अपनाना पड़ता है। पीड़ित को अठारह टांके लगे हैं। उधर सीओ विनय यादव ने बताया की मामले की जानकारी मुझे नहीं है।पता कराता हूं।
विज्ञापन

---------------



रिश्तेदार को भी पुलिस ने बैठाया

बाइक रोक युवक के पिटाई के मामले में आरोपी बनाए गए नदौली गांव के गिरधारी यादव फरार है। आरोप है कि उसके नहीं मिलने पर पुलिस बड़े भाई को थाने लेकर चली गई। थाने में बैठाए जाने की सूचना पर बिस्किट पानी लेकर पहुंचे एक रिश्तेदार को ही पुलिस ने कुछ देर के लिए बैठा लिया। इसके बाद फिर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है महिलाओं से पूछताछ करने के कानूनी नियम

पुलिस सीआरपीसी की धारा 160 के तहत पूछताछ के लिए पुलिस थाने नहीं बुला सकती है। कानूनन पूछताछ के लिए महिला कांस्टेबल और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में महिला से उसके घर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed