फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brother in law brother Molested on pretext of marriage case registered against six

Deoria News: शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने किया दुष्कर्म, छह पर केस दर्ज

Fri, 01 Dec 2023 01:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Dec 2023 01:58 PM IST
सार

एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Brother in law brother Molested on pretext of marriage case registered against six
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ जीजा के भाई ने शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म किया। बाद में बीएसएफ में हवलदार पद पर नौकरी लग जाने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इस षड्यंत्र में आरोपी के परिजन भी शामिल रहे।

विज्ञापन


शिकायत पर आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है। पूरे मामले में कार्रवाई के लिए युवती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। एसपी के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी हवलदार व उसके पांच परिजनों पर दुष्कर्म, पास्को एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती (23) ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2015 में हुई है। जीजा का छोटा भाई लगातार गांव आता था। इसी दौरान (जब युवती की उम्र 16 साल थी) शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने संबंध बना लिए। युवती का आरोप है कि सात साल तक वह शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद भी शादी के लिए तैयार न होने पर परिजनों को पूरी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2022 को परिजन दोनों की शादी कराने पर राजी हो गए। कुछ महीनों के बाद आरोपी युवक की नौकरी बीएसएफ ने हवलदार पद पर लग गई। इसके बाद वह पीड़िता से दूरी बनाने लगा। शिकायत पर दोनों परिवारों में पंचायत हुई। यह देख आरोपी ने शादी से साफ तौर से इनकार कर दिया। हालांकि परिजन उसे मनाकर शादी कराने की बात कह पीड़िता को आश्वासन देने लगे।

इसी बीच आरोपी युवक के परिजनों ने जवान के ट्रेनिंग से लौटने पर उसकी कहीं और शादी तय कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही युवती के पैरों से जमीन खिसक गई। आनन-फानन वह दीदी के घर पहुंची और निर्णय बदलने की गुहार लगाई। इस पर परिजनों ने उसे धक्के मारकर घर से भगा दिया। एक सप्ताह पूर्व उसने पूरे प्रकरण की शिकायत एसपी से कर दी।

एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी बएम व उसके पांच परिजनों पर दुष्कर्म, पास्को एक्ट, साजिश रचने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed