फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Broken rice plant- street protests

टूटी सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया

Wed, 20 Jul 2016 10:25 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 20 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Broken rice plant- street protests
एकौना के बैदा गांव में सड़कों पर पानी लगने के विरोध में धान की रोपाई करते गांववाले। - फोटो : अमर उजाला
एकौना। मानसून की पहली बरसात ने बैदा गांव के लोगों को गांव में कैद कर दिया है। गांव की सभी सड़के पानी और कीचड़ से सनी होने से आवागमन बाधित हो गया है। पीडब्लूडी की सड़क की दयनीय दशा को लेकर बुधवार को गांव वालों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर धान की रोपाई कर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


गांव के नरेंद्र शुक्ला, अवधेश शुक्ला, पवन चौहान, सिकंदर चौहान, चिनिया देवी,ऊषा देवी, अवधेश शुक्ल, कुशमावती देवी, उमा पासवान आदि ने बताया कि चौराहे से गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग टूट कर जर्जर हो गया है। बरसात में गांव के अंदर तक की सड़क पानी से लबालब हो गई। गांव में पांव रखने के लिए तिल भर भी जगह नहीं बची है। कीचड़ से सनी सड़कों पर पैदल चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


गांव से निकलने वाली हर सड़क पानी में डूब जाने के कारण न कोई वाहन जा पा रही है और ना ही लोग पैदल निकल पा रहे है। सड़क की दयनीय दशा  लोक निमार्ण विभाग के गैर जिम्मेदाराना रवैए से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववालों ने कीचड़ से सनी सड़कों पर धान रोपकर प्रदर्शन् किया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत नहीं शुरू करेगा तो पूरा गांव तहसील पर धरना देगा। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने कहा कि बरसात के बाद सड़क को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed