{"_id":"69f8e4489dd5886db20dd890","slug":"breakdown-in-the-main-line-power-supply-to-450-villages-was-disrupted-deoria-news-c-208-1-deo1035-181031-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेन लाइन में ब्रेकडाउन\n450 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेन लाइन में ब्रेकडाउन 450 गांवों की बत्ती गुल
Mon, 04 May 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 04 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। सोमवार की दोपहर में आंधी-बारिश के बीच कसया से तरकुलवा आने वाली 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में फिर ब्रेकडाउन हो गया। इससे 450 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इससे कस्बा सहित अन्य छोटे-बड़े कस्बों और गांवों की करीब 15 लाख की आबादी प्रभावित हुई। दोपहर बाद से बिजलीकर्मी फॉल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग करते रहे, मगर शाम तक सफलता नहीं मिली। 33/11 केवीए उपकेंद्र तरकुलवा की मेन सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पावर हाउस से होती है। दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।
इस दौरान 33 केवीए मेन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े तरकुलवा, कंचनपुर, पथरदेवा, गढ़रामपुर, बंजरिया, सोनहुला रामनगर, गुलहरिया, नारायणपुर, बाबूपट्टी, महुआ पाटन आदि कस्बों सहित लगभग 450 गांवों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट हो गया है। बिजलीकर्मी फॉल्ट को ढूंढने में जुटे हैं। जल्द ही फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।