फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Breakdown in 33 KVA main line, power outage in 450 villages

Deoria News: 33 केवीए मेन लाइन में ब्रेकडाउन, 450 गांवों की बत्ती गुल

Sat, 30 May 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Breakdown in 33 KVA main line, power outage in 450 villages
तरकुलवा। शुक्रवार सुबह आईआंधी-पानी के बीच अचानक उपकेंद्र की मेन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इससे 450 गांवों की बिजली आपूर्ति 17 घंटे तक गुल रही। इससे 15 लाख की आबादी गर्मी से बेहाल रही। बिजली कर्मियों के साथ निगम के अधिकारी पूरे दिन फॉल्ट को दुुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास करते रहे, लेकिन देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

33/11 केवीए बिजली घर की मेन लाइन की आपूर्ति कुशीनगर जिले के कसया उपकेंद्र से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, बंजरिया, महुआपाटन, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, महुअवा बाजराटर सहित दर्जनों कस्बों और लगभग 450 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इसके बाद उपकेंद्र की मेन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। बिजली गिरने से कई जगह पिन इंसुलेटर पंक्चर हो गए। उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

...
कोट
कसया उपकेंद्र की मेन लाइन में कई जगह फॉल्ट हो गया है, जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत शर्मा, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed