फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Boyfriend's family bows to girlfriend's insistence, ready for marriage

Deoria News: प्रेमिका की जिद के आगे झुका प्रेमी का परिवार, शादी को तैयार

Tue, 13 Aug 2024 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend's family bows to girlfriend's insistence, ready for marriage
दो दिन पहले पंचायत ने डेढ़ लाख रुपये लेकर लड़की को लड़के से अलग होने का सुनाया था फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू।
प्रेमिका की जिद के आगे उसके और प्रेमी के परिवार वालों को आखिरकार झुकना पड़ा और अब दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि दो दिन पहले थाने पर हुई पंचायत में प्रेमी के परिवार को लड़की के परिवार को डेढ़ लाख देकर रिश्ते को खत्म करने का फैसला हुआ था, लेकिन उसके बाद लड़की प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई, कहा कि अगर शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी, जिसके बाद मंगलवार को फिर पंचायत हुई और परिवार वाले शादी को मान गए।
थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से प्रेमिका को अलग करने पर प्रेमी के घरवालों की कोशिश नाकाम रही। प्रेमिका की जिद के आगे प्रेमी और उसके घरवाले झुक गए। अब दोनों की शादी होगी। हालांकि दो दिन पहले थाने में हुई पंचायत के दौरान प्रेमी की तरफ से डेढ़ लाख रुपये देने पर यह सहमति बनी थी कि दोनों अलग हो जाएं।
विज्ञापन

बता दें कि इसके बाद भी प्रेमिका शादी या जान देने की धमकी दे रही है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। उधर, मंगलवार से नए सिरे से पंचायत शुरू हुई। इसमें दोनों की शादी होगी, ऐसा निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोस की एक लड़की से तकरीबन पांच साल पहले से प्रेम संबंध है। जब दोनों का प्रेम संबंध शुरू हुआ तब लड़की नाबालिग थी। युवक अभी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है, वहीं लड़की 11वीं की पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले प्रेमी ने प्रेमिका को अपने घर बुलाया। वहां दोनों को युवक के परिजनों ने संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। मामला जगजाहिर होने के बाद गांव में पांच दिनों तक पंचायत चली। बात नहीं बनी तो दोनों पक्ष थाने पहुंचे। दो दिन पहले वहां पंचायत में डेढ़ लाख रुपये प्रेमिका को देकर प्रेमी से अलग करने का फैसला हुआ। मामला लगभग तय भी हो गया। मगर पंचायत के इस फैसले का लड़की ने विरोध कर दिया। वह शादी की जिद पर अड़ गई। कहा कि शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी। अंततः प्रेमी और उसके घरवाले प्रेमिका की जिद के आगे झुक गए और दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए।
--------------
कोट
अभी तक पीड़िता ने कोई तहरीर नहीं दी है। गांव में क्या हो रहा है, यह मुझे नहीं मालूम। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed