फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Boy dies after falling into toilet pit

Deoria News: शौचालय के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Sat, 13 Jun 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Boy dies after falling into toilet pit
लार नगर के तिवारी टोला वार्ड की घटना
विज्ञापन


लार। नगर के तिवारी टोला वार्ड निवासी एक 10 वर्षीय बालक खेलने के दौरान शौचालय के गड्ढे में गिर गया। परिजन उसे निकालकर आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे। जांच के बाद डाॅक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख- पुकार मच गई। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, लार नगर के तिवारी टोला वार्ड निवासी अंश कुमार पुत्र अजय राजभर भोजन करने के बाद घर से 100 मीटर दूर खेलने चला गया। खेलते समय पास के एक खुले शौचालय गड्ढे के दीवार पर चढ़ गया। पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।इधर परिजन उसकी तलास कर रहे थे। देर शाम शव उतराया देख किसी ने शोर मचाया। इसकी जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने अंश कुमार के रूप में पहचान की। लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह शव को निकाला गया। बेटे का शव देख माता मंजू देवी बदहवास हो गई। पिता अजय का रो रो कर बुरा हाल है। मृत दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसका एक भाई आयुष व दो बहनें अंशिका और अंकिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed