फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   booth president beaten in land dispute

जमीन के विवाद में भाजपा के बूथ अध्यक्ष को पीटा

Sun, 20 Dec 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
booth president beaten in land dispute
जमीन के विवाद में भाजपा के बूथ अध्यक्ष को पीटा
विज्ञापन

रुद्रपुर। तिवई गांव में प्रधान के समर्थकों ने रविवार को भाजपा के बूथ अध्यक्ष की जमकर पिटाई की। पिटाई से उन्हें गंभीर चोट आई है। उनका हाथ टूट गया है। वह जिला अस्पताल में भर्ती हैं। विवाद गांव में जमीन के लिए हुआ। जुताई कर रहे लोगों को प्रधान पक्ष के लोगों ने पीट दिया। इस पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने तत्काल आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। उधर भाजपा नेता को देखने राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद पहुंचे, उन्होंने घटना को लेकर नाराजगी जताई है।
जयराम निषाद और प्रभुनाथ निषाद का तिवई ग्राम प्रधान के पुत्र पप्पू यादव से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीन माह पहले प्रधान के पुत्र ने धान की फसल कटवा ली। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर उन्हें फसल लौटानी पड़ी। जयराम की तहरीर पर आरोपी प्रधान पुत्र के खिलाफ फसल चोरी का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जयराम और प्रभुनाथ ने बताया कि रविवार को तहसील के अधिकारियों के निर्देश पर वह अपना खेत जोतवा रहे थे। वहां उनके सहयोग में भाजपा के बूथ अध्यक्ष बसंत निषाद भी मौजूद रहे। आरोप है कि प्रधान के पुत्र नें अपने सहयोगियों के साथ हमला बोल दिया। बूथ अध्यक्ष की लाठी-डंडे से पिटाई की। बूथ अध्यक्ष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेताओं ने अस्पताल में जाकर बूथ अध्यक्ष का हाल जाना। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, रुद्रनाथ मिश्र, धीरज तिवारी आदि ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस बाबत कोतवाल जितेंद्र कुमार टंडन ने कहा कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस फोर्स भेजकर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर केस पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed