{"_id":"6aa1b2ffea43dc5df2082142","slug":"booking-tickets-two-months-in-advance-still-makes-it-difficult-to-get-a-seat-deoria-news-c-208-1-deo1049-191337-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो महीने पहले टिकट बुकिंग फिर भी सीट मिलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो महीने पहले टिकट बुकिंग फिर भी सीट मिलना मुश्किल
Thu, 10 Sep 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। दीपावली की बुकिंग खुलते ही ट्रेनों में टिकट की बुकिंग का दबाव बढ़ने लगा है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता रूट की कुछ ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता कम होने लगी है। हालांकि, कई ट्रेनों में अभी सीटें बची हैं। ऐसे में दीपावली के लिए यात्रियों ने करीब दो माह पहले से टिकट की बुकिंग करानी शुरू कर दी है।
दिल्ली रूट की 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में पांच नवंबर को दो, छह नवंबर को चार और सात नवंबर को आठ सीटें उपलब्ध हैं। 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस में पांच नवंबर को 26, छह नवंबर को 26 और सात नवंबर को 36 सीटें उपलब्ध दिखाई गईं। मुंबई रूट की 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस में पांच नवंबर को 135 और सात नवंबर को 145 सीटें उपलब्ध दिखीं।
कोलकाता जाने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में चार नवंबर को वेटिंग मिली, जबकि सात नवंबर को 12 सीटें उपलब्ध दिखाई गईं। इससे साफ है कि कुछ ट्रेनों में अभी से दबाव बनने लगा है
विज्ञापन
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि दीपावली को लेकर 60 दिन की बुकिंग रेल प्रशासन की ओर से खोली गई है।
अधिकतर ट्रेनों में बुकिंग फुल दिखाई देने लगी है।अब यात्रियों की त्योहार पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के घोषणा पर लगी है।