फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bolero rammed into a van full of students, nine injured

Deoria News: छात्रों से भरी वैन में बोलेरो ने मारी टक्कर, नौ घायल

Wed, 19 Jul 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bolero rammed into a van full of students, nine injured
खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ पर हुआ हादसा, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, स्कूल प्रबंधन ने घायलों का कराया इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ पर छात्रों से भरी एक स्कूल वैन में बोलेरो ने टक्कर मार दिया, जिससे वैन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। उसमें सवार करीब नौ छात्र घायल हो गए, जबकि अन्य बच्चे सहम गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। देर तक अफरा तफरी मची रही। स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। उधर, घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। दोनों वाहनों को पुलिस थाने लाई है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि सभी छात्र घर सुरक्षित चले गए हैं।
खुखुंदू क्षेत्र के सझवलिया स्थित एक प्राइवेट स्कूल की वैन बुधवार सुबह आस-पास गांवों से छात्रों को लेकर स्कूल आ रही थी। वैन लेकर चालक अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर डुमरिया मोड़ पर पहुंचा था कि गाड़ी मोड़ते समय सलेमपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। तेज आवाज के साथ छात्रों से भरी वैन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। संयोग अच्छा रहा कि वैन पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो जाता। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ बच्चों को वैन से निकालने में जुट गई। स्कूल प्रबंधन ने भी काफी सक्रियता दिखाई। कुछ ही पल में छात्रों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वैन में बैठे छात्रों को मामूली चोट आई थी। घायल छात्रों का प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज कराया गया। इसके बाद घर चले गए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तब तक सभी छात्र इलाज के लिए जा चुके थे। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट...
परिजनों के पहुंचते ही सहमे छात्रों ने ली राहत की सांस
खुखुंदू। हादसे के बाद डरे सहमे छात्रों को पास के लोग पानी पिलाकर उन्हें सांत्वना देते रहे। हालांकि उन्हें किसी की बात रास नहीं आ रही थी। उधर, जैसे ही हादसे की खबर सुनकर मौके पर उनके अभिभावक पहुंचे छात्रों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वैन में सवार सभी छात्र पांच से दस साल के थे। आंखों के सामने दुर्घटना होते देख सभी सहम गए थे। घटनास्थल पर जब-तक उनके अभिभावक नहीं पहुंचे थे, तब तक उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..
वैन में 15 छात्र थे सवार
खुखुंदू। बरवां उपाध्याय, बरडीहा सहित आस-पास के अन्य गांवों के रहने वाले आलोक विश्वकर्मा,अरविंद विश्वकर्मा पुत्र अखिलेश विश्वकर्मा, आराध्या पुत्री उमेश विश्वकर्मा, अनन्या शर्मा पुत्री विश्वेश्वर शर्मा, अनुराधा शर्मा पुत्री श्रीराम सकल शर्मा, दृष्टि शर्मा पुत्री आनंद शर्मा, आर्यन शर्मा पुत्र आनंद शर्मा, ऋषि शर्मा पुत्र जोगिंदर शर्मा, आशुतोष पुत्र उमेश विश्वकर्मा सहित करीब 15 छात्र वैन में सवार थे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद जांच पड़ताल में वैन में छात्रों के होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed