फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bolero hit bike in Deoria, outpost in-charge killed in accident, Diwan injured

Road Accident: देवरिया में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत, दीवान घायल

Tue, 25 Oct 2022 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Oct 2022 11:58 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बाइक सवार पुलिसकर्मियों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चौकी इंचार्ज की मौत हो गई। जबकि उसका साथी दीवान घायल हो गया।

विज्ञापन
Bolero hit bike in Deoria, outpost in-charge killed in accident, Diwan injured
जिला अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के मईल थाना इलाके के तेलियां कला स्थित श्रीराम इंटर कालेज के पास मंगलवार को बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बरहज थाने में तैनात गौरा चौकी इंचार्ज रमाशंकर यादव (46) पुत्र नरसिंह यादव और दीवान अजय सिंह पुत्र स्व.साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर मौके पर बरहज और मईल पुलिस पहुंच गई। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चौकी इंचार्ज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दीवान अजय सिंह बुरी तरह से घायल हैं।
विज्ञापन


गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना स्थित हरिहरपुर गांव निवासी रमाशंकर सिंह यादव पुत्र नरसिंह यादव 1996 में पुलिस में भर्ती हुए थे। जो करीब चार माह से बरहज के गौरा चौकी इंचार्ज पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार, सुबह दीवान अजय सिंह पुत्र स्व. साहब सिंह सरकारी काम से कहीं जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच तेलियां कला इंटर कालेज के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चौकी इंचार्ज के मौत की जानकारी होने पर सहकर्मियों में मातम पसर गया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed