फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   boiled milk fell on child died

खौलता दूध ऊपर गिरने से मासूम की मौत

Tue, 07 Apr 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
boiled milk fell on child died
देवरिया में खौलता दूध गिरने से सूरज की मौत फाइल फोटो। - फोटो : DEORIA
खौलता दूध ऊपर गिरने से मासूम की मौत
विज्ञापन

दुलहू गांव की है घटना, परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/खुखुंदू। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुलहू गांव में घर में खेल रहे डेढ़ वर्ष के मासूम पर भगौने में खौलता हुआ दूध गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन उसे नजदीक के एक निजी चिकित्सक के वहां ले जाया गया। स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
दुलहू गांव निवासी बनारसी चौरसिया के घर मंगलवार की सुबह उनकी मां चंपा देवी रसोई गैस सिलिंडर के चूल्हे पर भगौने में दूध गर्म कर रहीं थीं। वहीं, बगल में उनकी पत्नी प्रियंका देवी और बेटी पूजा (4) बैठकर सब्जी काट रहीं थीं। इसी दौरान उनका डेढ़ वर्षीय बच्चा सूरज बाहर से खेलते हुए दौड़ते हुए घर में आया और बहन के ऊपर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि पूजा के हाथ से झटका लगने से बच्चे के ऊपर भगौने का पूरा दूध गिर गया। इससे सूरज गंभीर रूप से झुलस गया। घरवाले तत्काल उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, बहन पूजा के पैर की उंगलियां झुलस गईं हैं। घटना के बाद दादी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे की मौत से हर कोई गमगीन है। इस बाबत एसओ खुखुंदू श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि खौलता दूध गिरने से बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत की खबर से अनजान हैं पिता
खुखुंदू। घर की माली हालत ठीक करने के लिए विदेश गए पिता अपने इकलौते बेटे की मौत की खबर से अनजान रहे। बेटे की मौत से आहत पत्नी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी तो दूसरी तरफ परिवार के अन्य सदस्य भी मर्माहत थे। ऐसे में इस घटना से आखिर पिता को अवगत कौन कराए, यह सोचकर हर कोई घबरा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुलहू गांव के बनारसी चौरसिया दुबई में इलेक्ट्रीशियन के पद पर एक कंपनी में काम करते हैं। पत्नी प्रियंका, बेटी पूजा और डेढ़ साल के बेटे सूरज को लेकर सास, ससुर और अन्य परिवारवालों के साथ यहां रह रही थी। उसे क्या पता था कि मंगलवार की सुबह उसके जीवन में अंधेरा लेकर आएगी। सुबह तकरीबन आठ बजे सास चंपा देवी के साथ वह बैठ कर भोजन बनाने में सहयोग कर रहीं थीं। इसी बीच उनका लाडला बाहर से खेलकर दौड़ते हुए उसके पास जाना चाहा, लेकिन पैर लड़खड़ाने से वह बगल में बैठी बहन पूजा की गोद में जा गिरा। मां प्रियंका को क्या पता था कि आज के बाद वह अपने लाडले को हमेशा के लिए खो देगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे को तड़पते देखकर सबकी आंखें भर आईं। अंतत: चंद घंटे बाद ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घरवाले हिम्मत जुटाकर विदेश में रह रहे पिता बनारसी को बेटे की जलने की सूचना तो दे दी हैं, लेकिन मौत की खबर देने से हर कोई घबरा रहा है। परिवारवालों का कहना है कि एक-दो दिन बाद घटना के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed