{"_id":"666caccb81cd23302f0ee525","slug":"body-recognized-deoria-news-c-208-1-deo1004-127830-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पोस्ट ऑफिस रोड की गली में मृत मिले युवक की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पोस्ट ऑफिस रोड की गली में मृत मिले युवक की हुई पहचान
Sat, 15 Jun 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। नगर के पोस्ट ऑफिस रोड में भारतेंदु मिश्र के मकान की गली में एक दिन पूर्व मृत मिले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस ने बताया है कि मृतक युवक लार थाना के ग्राम दोगारी निवासी श्री यादव का पुत्र राजू यादव था। वह भाटपार रानी किसी काम से आया था। परिजनों की पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी तक घटना की परिजनों के तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद