फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body of missing student found in Gandak

Deoria News: लापता छात्र का गंडक में मिला शव

Wed, 28 Dec 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Body of missing student found in Gandak
लापता छात्र का गंडक में मिला शव
विज्ञापन

लार/चनुकी। चार दिन पूर्व घर से लापता हुए छात्र सतीश शर्मा का शव बुधवार सुबह उसके गांव से उत्तर दिशा में गंडक नदी में उतराता हुआ मिला। इसकी सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। पिता ने शव की शिनाख्त अपने छोटे पुत्र के रूप में की। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव निवासी सुमंत शर्मा का बेटा सतीश शर्मा (16) इंटरमीडिएट का छात्र था। 24 दिसंबर को चार बजे दिन में वह घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। अलबत्ता, नदी किनारे सतीश की चप्पल मिली थी। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मछुआरे गंडक नदी में चनुकी घाट पुल के समीप मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच उतराता हुआ शव देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। मृतक के शरीर पर नीला स्वेटर व काली पैंट थी। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली, मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को जानकारी दी। मछुआरों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही नदी तट पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त सतीश के रूप में की। सतीश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर से मां हेवली देवी गश खाकर गिर पड़ीं। सीओ देव आनंद ने बताया कि छात्र का शव गांव से उत्तर दिशा में स्थित गंडक नदी से मिला है। परिजन ने शव की पहचान की है। लोग आशंका जता रहे हैं कि वह नदी किनारे नित्यक्रिया करने गया था। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। घटना की छानबीन की जा रही है।

परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने की इच्छा रह गई अधूरी
सतीश घर पर ही रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था। पिता सुमंत किराए पर गाड़ी चलाते हैं। बड़ा भाई प्रतीक घर ही रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे सतीश हमेशा चिंतित रहता था। पिता ने बताया कि वह अक्सर हमसे कहता था कि जब मैं कमाने लगूंगा तो परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी। घरवालों को क्या पता की उसकी यह इच्छा अधूरी रह जाएगी। यह कह पिता फफक पड़े। मौजूद लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed