फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body of a person found hanging from railing of Bhagalpur bridge

भागलपुर पुल की रेलिंग से लटका मिला व्यक्ति का शव

Tue, 22 Mar 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Body of a person found hanging from railing of Bhagalpur bridge
भागलपुर पुल की रेलिंग से लटका मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन

भागलपुर। भागलपुर पुल की रेलिंग में मंगलवार को रस्सी से लटका व्यक्ति का शव मिला। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के पांच घंटे बाद शव की शिनाख्त सर्वदेव मद्धेशिया निवासी मठ वार्ड लार के रूप में हुई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
लार थाना क्षेत्र के मठ वार्ड निवासी सर्वदेव मद्धेशिया (43) विदेश में काम करते थे। दो वर्ष पूर्व पैर में संक्रमण हो जाने के बाद वह घर चले आए। परिजनों के मुताबिक, इलाज में ज्यादा रकम खर्च होने के बाद घर की माली हालत खराब होने लगी। इससे वह चिंतित रहने लगे। सोमवार दोपहर पत्नी से बहन के घर मईल जाने की बात कहकर निकले। सुबह भागलपुर पुल पर टहलने निकले लोगों ने पुल की रेलिंग से अधेड़ का प्लास्टिक की रस्सी से लटका शव देखा।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को फोन करके दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रस्सी से उतारकर पाकेट की तलाशी ली। पाकेट से कुछ नहीं मिला। उसके बाद शव की तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट की गई। तस्वीर वायरल हुई। करीब पांच घंटे बाद परिजनों ने शव की पहचान सर्वदेव निवासी मठ वार्ड लार के रूप में की। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रेमलता बदहवास होकर गिर पड़ीं। सर्वदेव के दो पुत्र सम्मी, शिवम और पुत्री सोनल है। पिता की मौत की खबर से तीनों सदमे में हैं। मौजूद लोग ढांढस बंधा रहे थे। प्रभारी एसओ शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘यह क्या कर लिए पापा, अब हम कैसे रहेंगे’
भागलपुर। पिता की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचा बड़ा बेटा समी शव से लिपट गया। वह पिता के सिर को अपनी गोदी में रख रोते हुए कह रहा था कि यह क्या कर लिए, पापा। अभी तो हम लोग बच्चे थे। अब किसके सहारे रहेंगे। आप को हम लोग तो परेशान भी नहीं करते थे। परिवार की जिम्मेदारी कैसे संभालेंगे। यह सुनकर आस पास खड़े लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed