फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   body found near car

Deoria News: बिहार बाॅर्डर पर मिला अधेड़ का शव, शराब तस्करी में हत्या की आशंका

Wed, 14 Feb 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 14 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
body found near car
बिहार के नौतन थाना क्षेत्र के खास मिश्रौली नहर के पास  पडी मृतक आशुतोष कुमार के वाहन को जेसीबी
फोटो--
विज्ञापन


कार के बाेनट में रखी थी 250 बोतल देसी शराब
नौतन थाना क्षेत्र के खास मिश्रौली गांव की घटना, उत्तर प्रदेश के प्रतापपुर बॉर्डर से 400 मीटर अंदर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिहार राज्य के नौतन थाना क्षेत्र के खास मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह पांच बजे एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। कार के बाेनट व अन्य स्थानों पर छिपाकर रखी गई 250 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। आशंका है कि यह मामला शराब तस्करी से संबधित है और जांच में हत्या का मामला सामने आ सकता है। यह क्षेत्र में देवरिया के प्रतापपुर बॉर्डर से 400 मीटर दूर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जहां पर व्यक्ति की लाश मिली है, वहां कार खड़ी थी। दोनों पहियों में आग लगी थी। बिहार पुलिस जांच कर रही है कि आखिर आग कैसे लगी? मृत व्यक्ति के दोनों पैर की हड्डियां टूटी थीं। चेहरे पर गंभीर चोट के कारण पहचान मुश्किल थी। पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से कार को सड़क पर लाया।
विज्ञापन

कार में मिले दस्तावेज के अनुसार, मृतक की शिनाख्त की गई। उसकी पहचान गोपालगंज जिले के सिसई गांव निवासी आशुतोष कुमार पिता अवधेश सिंह के रूप में पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह नहर पिच सड़क के किनारे लहूलुहान हालत में एक अधेड़ की लाश को देखा गया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया। अधेड़ के पास से एक मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है।



हो सकती है तस्करी की शराब
लोगों का कहना है कि इस मामले की तह में जाने पर शराब तस्करी का मामला सामने आ सकता है। यह भी आशंका है कि अन्य शराब तस्कर ने शराब लूटने के ख्याल से पीछा कर हत्या कर फोर व्हीलर में रखी शराब लूट ली हो। जिस दिशा से चार पहिया वाहन खड़ा था, इसे अंदाज लगाया जा रहा है कि मृत व्यक्ति उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार में सप्लाई करने जा रहा होगा। किसी कारण वह उत्तर प्रदेश की तरफ पुनः भागने का प्रयास किया होगा। तभी उसकी हत्या कर दी गई हो।
लोगों ने बताया कि रात होते ही रामगढ़ शाहपुर नहर के रास्ते शराब तस्करों की गाड़ियां जाने लगती हैं। इसके कारण लोगों को राह चलने में भय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed