फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Board exam: Room inspectors did not reach most of the centers, there was chaos in Dewariya

बोर्ड परीक्षा : अधिकांश केंद्रों पर नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक, रही अव्यवस्था

Thu, 24 Mar 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Board exam: Room inspectors did not reach most of the centers, there was chaos in Dewariya
राजकीय कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाहर निकलीं छात्राओ ने प्रश्नों प - फोटो : DEORIA
बोर्ड परीक्षा : अधिकांश केंद्रों पर नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक, रही अव्यवस्था
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड-2022 की परीक्षा बृहस्पतिवार से जिले के 218 केंद्रों पर शुरू हुई। इस दौरान केंद्रों पर कई अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। बेसिक शिक्षा विभाग के कई शिक्षकों की ड्यूटी विभिन्न केंद्रों पर बाह्य कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है। अधिकांश जगहों पर वे नहीं पहुंचे। इससे केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कराने में दिक्कत हुई। कई केंद्रों पर देरी से परीक्षा शुरू होने की शिकायत भी मिली। उधर कंट्रोल रूम में भी सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल रहा।
बोर्ड परीक्षा को लेकर दिसंबर से चल रही तैयारियों की पोल पहले ही दिन खुल गई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान रघुराज सिंह इंटर कॉलेज बहियारी बघेल, शिवाजी इंटर कॉलेज बांकी, अनंत इंटर कॉलेज सतरांव में स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहुंचे ही नहीं। परीक्षा के पूर्व ही डीआईओएस कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूप में कई स्टेटिक मजिस्ट्रेट वाहन के लिए पहुंचे। उन्हें कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

भृगुरासन इंटर कॉलेज सोहनपुर, इंदुबाला इंटर कॉलेज भिंगारी बाजार, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, नैन कुमारी जगत इंटर कॉलेज सकतुआ सहित अन्य केंद्रों पर बाह्य कक्ष निरीक्षक ही नहीं पहुंचे। शुकुली इंटर कॉलेज जयराम कौड़िया में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही नहीं पहुंचा। कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की केंद्र व्यवस्थापक विमला राय ने बताया कि 22 कक्ष निरीक्षकों में 15 ही उपस्थित हुए। सुबह की पाली में पंजीकृत 373 परीक्षार्थियों में 62 अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही दिन 9732 ने छोड़ी परीक्षा
कंट्रोल रूप में पहली पाली के प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में कुल 67709 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 57977 उपस्थित एवं 9732 अनुपस्थित रहे।
छात्रा के प्रवेश पत्र पर लिखा था मेल
बोर्ड एवं जिले स्तर से परीक्षा के लिए आवेदनों को भरने में भी खूब गड़बड़ियां की गई हैं। दीनदयाल इंटर कॉलेज न्यू कालोनी की एक छात्रा के प्रवेश पत्र पर फीमेल की बजाय मेल लिखकर आया हुआ था। कुछ देर तक छात्रा व उसके परिजन इसे लेकर परेशान भी हुए। बाद में अधिकारियों ने आधार, रजिस्ट्रेशन पत्र आदि से मिलान किया। उसके बाद छात्रा को परीक्षा में बैठने दिया गया। कई केंद्रों पर बी कापियां कम पहुंचने की भी शिकायतें मिलीं।

हिंदी के सवालों से खुश नजर आए परीक्षार्थी
जीजीआईसी से सुबह की पाली में परीक्षा देकर निकली दिव्या मिश्रा व आलीशा खातून ने बताया कि हिंदी के प्रश्न पत्र से सभी सवाल पाठ्यक्रम के ही आए थे। हिंदी साहित्य के इतिहास, मेवाड़ मुकुट से ही सवाल पूछे गए थे। साक्षी तिवारी, लक्ष्मी चौहान, सुधा मद्घेशिया, जीआईसी के छात्र रोशन चौरसिया ने बताया कि हिंदी के सवाल आसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed