{"_id":"68d845080f8df90359090d60","slug":"blood-stains-on-the-roadside-bike-found-abandoned-deoria-news-c-208-1-deo1009-164298-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क किनारे खून के धब्बे, लावारिश हालत में मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क किनारे खून के धब्बे, लावारिश हालत में मिली बाइक
Sun, 28 Sep 2025 07:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतापपुर।
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-मैरवा मार्ग पर विशुनपुरा गांव के समीप शनिवार की तड़के सुबह सड़क के किनारे लावारिश हालत में एक बाइक मिली। वहीं वहां पर कुछ दूरी तक गिरा हुआ खून का धब्बा भी मिला।
बताया जाता है कि खून का धब्बा सड़क किनारे से शुरू होकर बगल में स्थित एक गन्ने की खेत तक गया है। बताया जाता है कि वहां किसी चारपहिया वाहन का टूटा हुआ शीशा भी मिला है। शनिवार को भोर में जब सड़क पर टहलने कुछ लोग गए तो लावारिश हालत में पड़ी बाइक व खून का धब्बा देखकर हैरान रह गए। धीरे -धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चा जारी है। आखिर यह बाइक किसकी है और वहां खून गिरने का कारण क्या है, यह पुलिस की जांच में ही पता चल सकेगा। इस बाबत पूछे जाने पर श्रीरामपुर थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।