फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Block between Pivkol and Lar...trains affected

Deoria News: पिवकोल से लार के बीच ब्लॉक...ट्रेनें प्रभावित

Fri, 13 Mar 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Block between Pivkol and Lar...trains affected
देवरिया। वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेलखंड पर लार रोड, सलेमपुर और पिवकोल स्टेशनों के मध्य पैच डबलिंग कार्य के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 13 से 25 मार्च के बीच ब्लॉक लेकर कार्य करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस प्री-नॉन इंटरलॉक तथा नॉन इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने भटनी से बरहज के बीच चलने वाली पैसेंजर और गोरखपुर से वाराणसी के बीच चलने वाली एक एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को निरस्त, कुछ का मार्ग परिवर्तन, जबकि कई का शॉर्ट टर्मिनेशन तथा पुनर्निर्धारण किया है।
विज्ञापन

इसके लिए वाराणसी से भटनी के बीच डबल लाइन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में पिवकोल से सलेमपुर होकर लार रोड रेलवे स्टेशन के बीच 13 मार्च से डबलिंग का कार्य शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार गोरखपुर कैंट एवं वाराणसी सिटी से 13 से 25 मार्च तक चलने वाली 15129/15130 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा 13 से 25 मार्च तक भटनी-सलेमपुर-बरहज बाजार सवारी गाड़ी निरस्त रहेंगी। गोरखपुर से 23 से 25 मार्च तक चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस और बनारस से 24 से 26 मार्च तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी।
मार्ग परिवर्तन के तहत 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 से 25 मार्च तक छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ मार्ग से चलाई जाएगी।
इसी प्रकार 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 22 से 24 मार्च तक मऊ-भटनी-छपरा के स्थान पर मऊ-इंदारा-फेफना-छपरा मार्ग से चलाई जाएगी।
23 मार्च को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ मार्ग से चलाई जाएगी।
इसी क्रम में 23 से 25 मार्च तक चलने वाली 55101 छपरा कचहरी-मऊ सवारी गाड़ी भी परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ से चलाई जाएगी।
रेलवे ने कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन भी किया है। 55138 बनारस-भटनी सवारी गाड़ी 12 से 25 मार्च तक भटनी के स्थान पर मऊ में ही यात्रा समाप्त करेगी और मऊ-भटनी के बीच निरस्त रहेगी। वहीं 55137 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी भटनी के स्थान पर मऊ से चलाई जाएगी और भटनी-मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
इसी तरह 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 से 24 मार्च तक गोरखपुर के स्थान पर मऊ में ही यात्रा समाप्त करेगी और मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। जबकि 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 23 से 25 मार्च तक गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जाएगी।
19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 मार्च को गोरखपुर के स्थान पर मऊ में ही यात्रा समाप्त करेगी, जबकि 19492 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 24 मार्च को गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जाएगी।

इसी क्रम में 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 22 से 24 मार्च तक वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी और गोरखपुर-वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी। वहीं 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 23 से 25 मार्च तक वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed