{"_id":"69af185b70963e20190c05f4","slug":"black-marketing-started-due-to-shortage-of-cooking-gas-during-wedding-season-deoria-news-c-208-1-deo1019-176574-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सहालग में रसोई गैस की किल्लत से शुरू हुई कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सहालग में रसोई गैस की किल्लत से शुरू हुई कालाबाजारी
Tue, 10 Mar 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। त्योहार के साथ-साथ लगन के दौरान रसोई गैस की किल्लत से अचानक डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में रसोई गैस सिलिंडर की कालाबाजारी शुरू हो गई है। जिन घरों में शादी है वे सिलिंडरों के लिए बहुत परेशान हैं।
करीब एक सप्ताह से बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जब उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंच रहे हैं तो कहा जा रहा है कि गाड़ी नहीं आ रही है। इससे लोग सिलिंडर के लिए परेशान घूम रहे हैं। ऐसे में बहुत दिनों बाद फिर रसोई गैस के धंधेबाज सामने आने लगे हैं, जो निर्धारित मूल्य से 100 से 150 रुपये अधिक लेकर सिलिंडर उपलब्ध करा दे रहे हैं। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कहीं कोई किल्लत नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध है।
पंप पर तीन दिन से नहीं आया पेट्रोल
क्षेत्र के सरयां स्थित पेट्रोल पंप पर तीन दिनों से पेट्रोल नहीं है। जबकि डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कई अन्य पेट्रोल पंपों पर भी सोमवार को पेट्रोल की किल्लत रही। लोगों को देवरिया और सलेमपुर जाकर पेट्रोल भराना पड़ा।
विज्ञापन
सिलिंडर के दाम बढ़ने से बढ़ेगा खर्च
भागलपुर। रसोई गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी से घर ही नहीं होटलों व ठेलों पर भी खाना महंगा हो जाएगा। महिलाओं का कहना है कि इस महंगाई की मार भी सबसे ज्यादा रसोई पर ही पड़ेगी। त्योहार के दौरान गैस सिलेंडर महंगा होने से पूरा गणित बिगड़ गया है। उपभोक्ता कृष्ण मोहन निषाद, प्रेमचंद गौड़, पूनम बर्नवाल, राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह आदि का कहना है कि गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमत ने आर्थिक चिंता और बढ़ा दी है। संवाद