{"_id":"6140edbf8ebc3e866161e309","slug":"bjp-workers-demands-compansation-for-crop-loss-deoria-news-gkp40918720","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक, किसानों की नष्ट हुई फसलों के लिए मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक, किसानों की नष्ट हुई फसलों के लिए मुआवजे की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक, किसानों की नष्ट हुई फसलों के लिए मुआवजे की मांग
रुद्रपुर। बाढ़ और बारिश से नुकसान हुए फसलों के मुआवजे के लिए मंगलवार को भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। उन्होंने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव के किसानों की नष्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।
गौरीबाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, भाजपा नेता विश्व विजय निषाद, संगमधर दूबे, कमलेश सिंह, गिरीश सिंह, जितेंद्र गुप्ता, भगवान यादव, अरुण सिंह एसडीएम से मिले। उन्होंने कहा कि एक माह से क्षेत्र में बाढ़ का भय बना है। नदी और बंधे के बीच किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। बारिश से कई गांवों में खेत में खड़ी फसल नष्ट हो गई। किसानों की भारी आर्थिक क्षति हुई है। जिसकों लेकर किसानों में चिंता बनी है। क्षेत्र के पिड़हनी, सिकड़िया, भिरवा, सचौली पटवनिया, सोनबह, विशुनपुरा, केवटलिया, गायघाट, नकईल, जगत माझा, करमेल बनरही, भभौली, सरया, पिड़रा आदि गांव के किसानों की फसल खराब हुई है। दोआबा और कछार के किसान लगातार आपदाओं को झेलते रहते हैं। ऐसे में किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। जिससे उनको राहत मिल सके। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि कानूनगो और लेखपाल को सर्वे कर फसलों की क्षतिपूर्ति तैयार करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन किसानों की हर संभव मदद करेगा।