फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP workers are making lotus bloom from Kashmir to Kanyakumari: Kamlesh

कश्मीर से कन्याकुमारी तक कमल खिला रहे भाजपा के कार्यकर्ता : कमलेश

Wed, 08 Apr 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP workers are making lotus bloom from Kashmir to Kanyakumari: Kamlesh
रुद्रपुर। नगर के सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक पर मंगलवार को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बांसगांव के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कमल खिला दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी वट वृक्ष बनकर पूरे देश में खड़ी है। हम पश्चिम बंगाल में भी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केवल चुनाव के लिए कार्य नहीं करते हैं, बल्कि प्रति दिन और 24 घंटे पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता व संचालन महामंत्री शिवम श्रीवास्तव ने किया। समारोह को भाजपा के क्षेत्रीय छट्ठेलाल निगम, जिलामंत्री महेश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मोहन उपाध्याय, रमेश सिंह, राम सुधारे पासवान, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र नाथ सिंह, अंशुल त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed