फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP will win civic and Lok Sabha elections

निकाय और लोकसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा : शलभ

Tue, 14 Feb 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP will win civic and Lok Sabha elections
सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने गौरीबाजार मण्डल भाजपा कार्यसमिति की बैठक तथा डेटा प्रबन्धन
देवरिया। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव और प्रदेश के निकाय चुनाव को देखते हुए सभी नकारात्मक शक्तियां एक होकर भाजपा के सामने चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही हैं। हमें उन चुनौतियों का डटकर सामना करना है और निकाय व लोकसभा चुनावों में भी भारी बहुमत से पाटी को जिताना है। भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में निवेश का उपयुक्त वातावरण तैयार किया है।
विज्ञापन


ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने गौरीबाजार में हाटा रोड स्थित एक मैरेज लॉन में स्थानीय मण्डल की कार्यसमिति की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र तथा प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी काम कर रही है। आज भाजपा की सरकार में प्रदेश में देश-विदेश के उद्योगपति आकर निवेश कर रहे हैं, जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। योगी सरकार में गुंडे-माफिया जेल में हैं या प्रदेश के बाहर भाग चुके हैं। जिलाउपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि हम सभी को हराने के लिये विपक्ष तरह-तरह का षड्यंत्र करने का प्रयास करेगा, परन्तु उसको विफल करने का काम हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का है। जिलामहामंत्री भाजपा प्रमोद शाही ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

इस दौरान कृष्णनाथ राय, अम्बिकेश पाण्डेय, शुभम मणि त्रिपाठी,विजय सैनी,सत्यम जायसवाल, दिनेश पाण्डेय, प्रदीप मद्धेशिया, विजय सिंह पटेल, गौरी शंकर सिंह, मोहन लाल चौहान, जगन्नाथ श्रीवास्तव, महेन्द्र राय, लालबहादुर शास्त्री, विनय जायसवाल, सूरज जायसवाल, सुभाष निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed