फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp wants to get power in side of religion : bhoopesh baghel

धर्म की आड़ में सत्ता पाना चाहती है भाजपा : भूपेश बघेल

Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
bjp wants to get power in side of religion : bhoopesh baghel
धर्म की आड़ में सत्ता पाना चाहती है भाजपा : भूपेश बघेल
विज्ञापन

भाटपाररानी (देवरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा हमेशा धर्म की आड़ में सत्ता हथियाने का काम करती है। स्कूल, अस्पताल, सड़क, फसलों का समर्थन मूल्य, गन्ना मूल्य, रोजगार, नौकरी आदि के नाम पर उनसे जनता सवाल नहीं पूछे, इसके लिए वे धर्म की शरण लेते हैं। लेकिन, उन्हें राजनीतिक धर्म नहीं भूलना चाहिए, जहां गांव का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य के सवालों का उत्तर मिलता है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रत्याशी केशव चंद्र यादव के समर्थन में बंगरा बाजार में आयोजित चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा धर्म और जाति के नाम पर मवेशी बाजारों को बंद कर दिया। छुट्टा पशुओं से किसान तबाह हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों से अब तक 63 लाख क्विंटल गोबर खरीद कर उनके खाते में 136 करोड़ रुपये भेजा गया है। वर्मी कंपोस्ट बनाकर किसानों को दिया जा रहा है। यह काम यहां भी हो सकता है।
विज्ञापन

बघेल ने कहा कि ढाई सौ बरसों तक मुगल शासन से लेकर अंग्रेजों और आजाद भारत में कांग्रेस के 50 वर्षों के शासनकाल में कभी हिंदू धर्म खतरे में नहीं रहा। अब इनके शासनकाल में हिंदू धर्म खतरे में हो गया है। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा देश के नौजवानों, किसानों, बेरोजगारों को सपने दिखाने का काम करती है। प्रदेश के लोगों को इनसे सावधान रहना होगा। सभा को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, भागीरथी प्रसाद, विधायक छत्तीसगढ़ रामकुमार यादव, सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्णचंद पांडी, गुंजन सिंह, राजकुमार केसरवानी, उपेंद्र गौतम, निवेदिता गौतम, विष्णुकांत कुशवाहा, सलीम अली, जगरनाथ यादव, राजकिशोर यादव, संजय गुप्ता, जनार्दन यादव, राधेश्याम, कोलेश्वर गुप्ता, विपिन, दिनेश आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का होगा कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ
बरहज (देवरिया)। अनंत इंटर कालेज सतरांव के मैदान में बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रत्याशी रामजी गिरि के समर्थन में आयोजित जनसभा उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ किया जाएगा। जबकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नौकरियों के लिए परीक्षा से पहले पर्चा आउट हो जाता है। वहीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं किए जाते हैं। जनता जान चुकी है कि भाजपा का जाना तय है। इससे पूर्व उन्होंने देवरहा बाबा, पंडित बिस्मिल को नमन करते हुए मां सरयू और जनता को प्रणाम किया। इस दौरान राजेश तिवारी, डॉ.लक्ष्मी, ध्रुवजी, सुयश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्र, कौशल त्रिपाठी, विकास चोपड़ा, विजय शंकर मल्ल, दीनदयाल, सत्यप्रकाश मणि, आनंद शंकर, संतोष तिवारी, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, भोला तिवारी, मायाशंकर सिंह, अवधेश यादव, शंभू नाथ, शिवविभूति मिश्र, मारकंडेय, प्रेमलाल भारती, रामबहादुर, आनंददेव गिरी, समीर पांडेय, अब्दुल जब्बार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed