{"_id":"671184e0a3effeb3ad0f00a4","slug":"bjp-still-afraid-of-losing-ayodhya-elections-swami-prasad-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-137922-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को अब भी अयोध्या लोस चुनाव की हार का डर : स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को अब भी अयोध्या लोस चुनाव की हार का डर : स्वामी प्रसाद
Fri, 18 Oct 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भाजपा को अभी भी अयोध्या की हार का डर सता रहा है। इसलिए मिल्कीपुर का उपचुनाव टाल दिया गया। आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग सरकार की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिसूचना जारी कर रहा है। उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा छोड़कर शेष नौ विधानसभा क्षेत्र की अधिसूचना जारी की गई।
वह बृहस्पतिवार को देवरिया पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं अभी भी अयोध्या लोकसभा चुनाव की हार का डर भाजपा को सता रहा है। वन नेशन वन इलेक्शन कैसे संभव होगा जब निर्वाचन आयोग चार प्रदेशों का चुनाव एक साथ नहीं करा पा रहा है। दो प्रदेशों का चुनाव पहले कराया गया, दो का बाद में हो रहा है। अब उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों का उपचुनाव एक साथ आयोग नहीं करा पा रहा है। भाजपा सरकार को यह तय करना है कि वन नेशन और वन इलेक्शन का दिया हुआ उनका नारा आज ही से गलत साबित हो रहा है तो यह आगे कैसे चलेगा।
बहराइच की घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार किसी एक वर्ग की नहीं सबकी होती है। इसलिए सबके सम्मान स्वाभिमान को देखते हुए सभी की सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए। आरोप लगाया कि इस दंगे के लिए सरकार, आरएसएस और उनके अन्य सहयोगी संगठन जिम्मेदार हैं।