फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP stakes put on new faces

नए चेहरों पर बीजेपी ने लगाया दांव

Tue, 24 Jan 2017 10:48 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 24 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJP stakes put on new faces
BJP LOGO
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी ने जिले की चार विधानसभा सीट पर नए चेहरों पर दांव लगाया है। बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा में आए दो नेता भी टिकट हथियाने में कामयाब हुए हैं। भाजपा प्रत्याशियों का नाम तय होते ही जिले की राजनीति अब गरमाने लगी है। मंगलवार को भाजपा ने 67 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। इसमें जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों का नाम है।
विज्ञापन


देवरिया सदर के विधायक जन्मेजय सिंह पहले ही टिकट पा चुके हैं। पिछले चुनाव में पथरदेवा से प्रत्याशी रहे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही इस बार फिर मैदान में होंगे। रुद्रपुर में पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा में आए कमलेश शुक्ल रामपुर कारखाना और सुरेश तिवारी बरहज विधानसभा से पार्टी का टिकट पा गए हैं।
विज्ञापन


इन दोनों सीट पर तमाम भाजपा नेताओं ने दावेदारी की थी। जिसमें कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र के बेटे और प्रदेश सरकार के मंत्री रहे स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद मिश्र के बेटे दीपक मिश्र का नाम प्रमुख है। भाटपाररानी से सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा के भाई जयनाथ कुशवाहा को टिकट मिला है। सलेमपुर सीट पर विजय लक्ष्मी गौतम की जगह काली प्रसाद को टिकट दिया गया है। काली प्रसाद पार्टी के पुराने नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed