फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP's performance in Branv Hiyuwa

बरांव में हियुवा और भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 05 Jan 2017 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 05 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP's performance in Branv Hiyuwa
मदनपुर कांड को लेकर बरांव चौराहे पर एसपी का पुतला जलाते हियुवा और भाजपा के लोग। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। मदनपुर कांड को लेकर बरांव चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा के नेताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक का पुतला जलाया। नेताओं ने घटना को पुलिस की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ गैंगेस्टर और रासुका लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एसपी पर समुदाय विशेष को संरक्षण देकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक नीरज शाही के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मदनपुर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें बरांव में रोक लिया। बरांव में हियुवा नेताओं के साथ भाजपा नेता मोहन उपाध्याय, विश्वविजय निषाद आदि ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को हटाने की मांग की। कहा कि पुलिस अधीक्षक का समुदाय विशेष को लेकर मोह देवरिया में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन


दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भी लार में एकतरफा कार्रवाई की गई। हियुवा के जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि मदनपुर की घटना ने अंग्रेजी शासन की यादें ताजा कर दी। उपद्रवियों ने थाने में डकैती और आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद हिंदुओं की दुकानें जला दी। इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ कुछ नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से उपद्रवी लोगों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई कर हिंदू दुकानदारों की क्षति का मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान नवीन यादव, कर्मवीर सिंह सोलंकी, जितेंद्र सिंह, सोहन उपाध्याय, मदन उपाध्याय आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed