फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP people worshiped for the success of Chandrayaan-3, expressed happiness

Deoria News: भाजपाइयों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए किया पूजन, जताई खुशी

Thu, 24 Aug 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP people worshiped for the success of Chandrayaan-3, expressed happiness
देवरिया। भाजपाइयों ने किया चंद्रयान-3 के सफलता के लिए पूजन किया तथा खुशी व्यक्त की। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए देवरिया नगर के देवरही माता मंदिर में माता देवरही की आरती कर प्रार्थना की गई। इसके बाद मिशन चंद्रयान-3 के लिए हाथ में तिरंगा लेकर वंदेमातरम, भारत माता के जय के नारे के साथ खुशी व्यक्त की और इसरो के सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना पूरे भारत के लिए गौरव की बात है, हम सभी जगतजननी देवरही माता से सफल लैंडिंग की कामना की है। यह विश्व के लिए एक ऐतिहासिक पल है जब भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अंबिकेश पांडेय ने कहा कि चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग से चंद्रमा की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होगी। अभियान के पूरा होने से भारत का विश्व में कद और ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन

इस दौरान आचार्य मानस शुक्ल, मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ. विनोद पांडेय, शक्ति केंद्र प्रमुख धनजी वर्मा, राजेश कुमार, सुरेश प्रसाद मौजूद रहे। वहीं जिला पंचायत परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मिशन के सफलता की कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि, गंगा कुशवाहा, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, अजय उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय, अंकुर राय, रत्नेश्वर गर्ग, सतेंद्र पांडेय, राजकिशोर यादव, सर्वेश नाथ त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed