फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP occupy six seats in seven

सात में छह सीटों पर भाजपा का कब्जा

Sat, 11 Mar 2017 10:42 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 11 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
BJP occupy six seats in seven
भाजपा की शानदार जीत पर अबीर-गुलाल में रंगे कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहरा दिया। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। जिले में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की आंधी में सभी दल उड़ गए। जिले की सात में से छह सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। हालांकि भाटपाररानी विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने अपना किला बचा लिया। इस बार के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी तो खाता खोलने में भी नाकाम रही।
विज्ञापन


देवरिया सदर विधानसभा सीट से विधायक जन्मेजय सिंह ने 88030 मत प्राप्त कर समाजवादी पार्टी के जेपी जायसवाल 41794 को हराया। बसपा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी को 29218 मत मिले। इस सीट पर जन्मेजय सिंह की यह लगातार दूसरी जीत है। पथरदेवा विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने जीत दर्ज की है। उन्हें 99812 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विधायक शाकिर अली को (56815) को हराया। बसपा प्रत्याशी नीरज वर्मा को 22790 मत मिले।
विज्ञापन


रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद ने 77754 मत पाकर जीत दर्ज की। यहां से कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह को 50965 और बसपा के चंद्रिका निषाद को 23081 मत मिले। रामपुर कारखाना में भाजपा के कमलेश शुक्ला ने 62886 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। यहां सपा की विधायक रहीं गजाला लारी को 52899, निर्दल गिरजेश शाही को 41814 मत मिले। यहां बसपा के राजीव सिंह को 22610 मत से ही संतोष करना पड़ा। सलेमपुर से भाजपा के काली प्रसाद को जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें 76115 मत मिले। सपा की विजयलक्ष्मी गौतम 50521 और बसपा के रणविजय को 28152 मत प्राप्त हुए। इसी क्रम में बरहज विधानसभा से 61996 मत पाकर भाजपा के सुरेश तिवारी ने जीत हासिल की। बसपा के मुरली मनोहर जायसवाल को 50280 और सपा के पुर्णेंदु तिवारी को 27761 मत मिले। भाटपाररानी विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। विधायक आशुतोष उपाध्याय को 61862 मत मिले, जबकि भाजपा के जयनाथ कुशवाहा को 50765 और बसपा के सभाकुंवर को 44161 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed