फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp leader beaten bahu brother

Deoria News: थाने में ही भिड़ गए बहू के भाई से भाजपा नेता, पुलिस के सामने की मारपीट

Sun, 19 May 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
bjp leader beaten bahu brother
पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मायके और ससुराल वाले पहुंचे थे थाने
विज्ञापन


बिहार न्यायालय में चल रहा केस, विवाद होने पर मामला पहुंचा खुखुंदू थाने

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद मायके वाले भी पहुंच गए। विवाहिता माता-पिता और भाई के साथ थाने पहुंच गई। कुछ देर बाद ससुराल वाले भी थाने पहुंच गए।
भाजपा नेता थाने में पहुंचते ही अपना आपा खो बैठे और बहू के भाई पर हमलावर होते हुए पुलिस के सामने ही मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को पकड़कर बैठा लिया। कुछ देर तक पुलिस सख्ती बरतने के बाद अचानक बैकफुट पर आ गई और बिना कार्रवाई किए दोनों पक्षों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सत्ता पक्ष के एक नेता के बेटे की शादी बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के भोरे क्षेत्र में दो साल पहले हुई है। बताया जा रहा है कि दस से पंद्रह दिन बीतने के बाद विवाहिता और ससुराल वालों में अनबन शुरू हो गई। इसके बाद विवाहिता ने बिहार में ही दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। मामला न्यायालय में पहुंचने पर न्यायालय ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद विवाहिता को पति के साथ दस दिन रहने का आदेश दिया। तीन दिन ही बीतने के बाद फिर अनबन शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने शनिवार को फोन कर माता-पिता और भाई को बुला लिया। ससुराल में मारपीट होने पर विवाहिता ने 112 पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। आरोप है कि विवाहिता माता-पिता और भाई के साथ थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से पूरी बात सुनाई। इंस्पेक्टर कैंपस में बैठने के लिए बोले। तब तक ससुराल वाले पहुंचे।
कस्बे के लोगों के मुताबिक, भाजपा नेता गाड़ी चालू हालत में ही उतरकर थाने में दौड़ते पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर बैठा लिया। हालांकि, कुछ देर बाद जब पता चला सत्ता पक्ष के नेता से संबंधित मामला है तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। भाजपा नेता का कहना है कि हमारे बेटे को गांव में जाकर बहू पक्ष के लोगों ने अकेला पाकर मारा-पीटा।
उधर, विवाहिता को न्यायालय से निर्णय होने की बात समझाकर पुलिस ने उसे उसके माता-पिता और भाई के साथ मायके भेज दिया। थाने में पुलिस के सामने हुए विवाद की चर्चा पलभर में ही पूरे बाजार में जंगल में आग की तरह फैल गई।

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी से संबंधित मामला था। दोनों पक्ष थाने में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए भिड़ गए। हाथापाई हुई थी। दोनों पक्ष कार्रवाई के पक्ष में नहीं थे। विवाहिता पति के साथ नहीं रहना चाह रही थी। माता-पिता और भाई के साथ मायके चली गई। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मुझे अभी इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर से बात करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed