{"_id":"661efc54b5aae062a902abc4","slug":"bjp-leader-and-his-brother-beaten-deoria-news-c-208-1-deo1004-123533-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाजपा नेता व उनके दो भाइयों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाजपा नेता व उनके दो भाइयों को दौड़ाकर पीटा
Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों पीड़ितों को लिया हिरासत में, भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा
पुलिस ने एक पक्ष को थाने में बैठाने की बात को बताया गलत, कहा-दोनों पक्षों से हिरासत में लिए गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। शामपुर गांव में मंगलवार को गांव के कुछ लोगों ने लामबंद होकर एक भाजपा नेता और उनके दो भाइयों की दौड़ाकर पिटाई कर दी। तीनों भाई गांव के एक घर में छिपे। हमलावरों ने वहां से खींचकर लाठी-डंडे से पीटा।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के शामपुर गांव के रंजीत जायसवाल देसही देवरिया मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। गांव के एक शख्स ने आरओ प्लांट लगाया है। उससे रंजीत पीने के लिए पानी लेते थे। दो दिन पहले उन्होंने उससे पानी लेना बंद कर दिया। कहा कि अपना हिसाब बना कर हमसे बाकी रुपये बताकर ले लीजिएगा।
मंगलवार को उनके छोटे भाई राजन गांव में एक दुकान पर सामान खरीदने गए। आरोप है कि इसी बीच पानी सप्लायर ने अपने कुछ लोगों के साथ राजन की पिटाई कर दी। राजन ने घर आकर यह बात बताई। उसके बाद रंजीत अपने छोटे भाई पवन के साथ आरोपियों के घर पूछने चले गए। तब तक आरोपी हाॅकी-डंडे से तीनों भाइयों की दौड़ाकर पिटाई करने लगे। तीनों भाई भाग कर एक घर में जा छिपे। आरोपी वहां से बाहर खींच लिए।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस तीनों पीड़ित भाइयों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। उन्हें घंटों बैठाए रखा।
पीड़ित रंजीत जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, देर शाम तक पुलिस मामले में चुप्पी साधे रखी। पीड़ितों ने अपना मेडिकल भी कराया है।
एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति रंजीत जायसवाल को आरओ पानी की सप्लाई देता था। उसके कुछ रुपये बाकी थे। रंजीत के भाई राजन से आज उसने रुपये मांगे। राजन ने ही पानी सप्लायर पर हाथ उठा दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई। हिरासत में बैठाने की बात गलत है। मौके से दोनों पक्ष को हिरासत में लिया गया था। रंजीत ने तहरीर दी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि जानकारी ले रहा हूं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।