फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp kisan morcha training

तपस्वी कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा : अनूप गुप्ता

Sat, 12 Nov 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
bjp kisan morcha training
भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया।संवाद - फोटो : DEORIA
तपस्वी कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा : अनूप गुप्ता
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में भाजपा किसान मोर्चा का हुआ जिला प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को चार सत्रों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी, एमएलसी अनूप गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने भाजपा के इतिहास, विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा तपस्वी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना के साथ देश मे एकात्म मानववाद, अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
विज्ञापन

छह अप्रैल 1980 को जनसंघ के नेताओं ने जनता पार्टी का साथ छोड़कर पंच निष्ठाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिये भाजपा ने लगातार कार्य करते हुए 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, जो अब सबका साथ- सबका विकास के साथ शानदार भारत का पुनर्निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा भाजपा का एक अहम मोर्चा है, जो सरकार एवं देश के किसानों के मध्य एक सेतु की भूमिका निभाता है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने मुख्य वक्ता सहित उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि संगठन के अंदर भाजपा की एक विशिष्ट विचारधारा है, जिसके कारण हमारे लिये राष्ट्र प्रथम है, पार्टी दूसरे नंबर पर और व्यक्ति तीसरे नंबर पर है। प्रशिक्षण प्रवासी प्रमुख सुनील तिवारी ने हमारा विचार परिवार विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा लगभग 2 दर्जनों अनुसांगिक संगठनों के माध्यम से अपने विचार को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

प्रशिक्षार्थियों का प्रियंका सिंह और बेबी पांडेय ने पंजीयन कर तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय तिवारी, अंबिकेश पांडेय, दिवाकर यादव, हृदयलाल शर्मा, रविंद्र राय उर्फ कुँवर, काशीपति शुक्ल, हरीश त्रिपाठी, राजेश कुशवाहा, नागेंद्र सिंह, भगवान यादव, रितेश शर्मा, प्रमोद पांडेय, राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed