फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP and Hiyuva leaders created ruckus in Kotwali

भाजपा व हियुवा के नेताओं ने कोतवाली में किया हंगामा

Wed, 13 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP and Hiyuva leaders created ruckus in Kotwali
अतिक्रमण हटाने के दौरान जुटी भीड़ और प्रशासन की टीम। - फोटो : SALEMPUR
भाजपा व हियुवा के नेताओं ने कोतवाली में किया हंगामा
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाना हियुवा के तहसील अध्यक्ष को भारी पड़ गया। आरोप है कि सीओ सलेमपुर ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर कोतवाली में बैठवा दिया। जब इसकी जानकारी भाजपा व हियुवा के नेताओं को हुई तो कोतवाली पहुंचकर हो-हल्ला करते हुए वे धरने पर बैठ गए। कोतवाली में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाराज नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन हल्ला कर रहे नेता वहां से निकल लिए।
नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। पुलिस-प्रशासन की टीम अस्पताल गेट होते हुए गांधी चौक पहुंच रही थी। उसी बीच हिंदू युवा वाहिनी के तहसील क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद ठठेरा ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से नगर पंचायत की तरफ से लगाए गए मार्का के अंदर अतिक्रमण हटाने का बात तेज आवाज में करने लगे। आरोप है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से वार्ता के दौरान सीओ सलेमपुर ने हिंदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किया। इसका विरोध तहसील अध्यक्ष ने किया तो पुलिस की गाड़ी में बैठा कर उन्हें कोतवाली भेजवा दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और हियुवा नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सीओ और कोतवाल के सामने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। भाजपा नेता डॉ. त्रिगुनायक विश्वकर्मा ने कहा कि सीओ पर अगर कार्रवाई नहीं होगी तो उग्र आंदोलन होगा। भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन भेदभाव बरत रहा है, जिससे सरकार की किरकिरी हो रही है। बस स्टैंड पर सीओ के करीबी अवैध रूप से अतिक्रमण किए है। उसे सीओ खुद बचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हिंदू युवा वाहिनी के तहसील क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद ठठेरा ने कहा कि सीओ पर कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक और डीएम कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर सीओ कपिलमुनी सिंह ने कहा है कि सरकारी कार्य में कुछ लोग बाधा डाल रहे थे। उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed