फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   biraha contest today

Deoria News: पूर्वांचल भोजपुरी बिरहा लोकगीत में विभिन्न जनपदों से पहुंचेंगे कलाकार

Wed, 03 Apr 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
biraha contest today
खुखुंदू चौराहे पर आज आयोजित होगा 26वां भोजपुरी लोकगीत बिरहा सम्मेलन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। पूर्वांचल भोजपुरी बिरहा लोकगीत एवं नृत्य कलाकार संघ के बैनर तले 26वें पूर्वांचल बिरहा लोकगीत सम्मेलन का आयोजन बुधवार को खुखुंदू चौराहे पर किया गया है। विभिन्न जनपदों और बिहार प्रांत से कलाकारों का बड़ा जत्था सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचेगा। दो दिवसीय सम्मेलन में भोजपुरी कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
सम्मेलन के आयोजक पूर्वांचल बिरहा लोकगीत एवं नृत्य कलाकार अवध बिहारी चौरसिया ने बताया कि भोजपुरी लोकगीत, बिरहा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का मकसद बस इतना है कि जहां भोजपुरी लोकगीत, बिरहा विलुप्त होते जा रहे हैं, वहीं, पूर्वांचल भोजपुरी नृत्य कला सम्मेलन कराकर इसके माध्यम से कलाकारों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में प्रयागराज, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, सीवान, और देवरिया जनपद समेत अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में पहुंचे कलाकारों के बीच महा मुकाबला होगा। साथ ही साथ भोजपुरी नृत्य जैसे फरुवाही, पखाउज, धोबियउवा नृत्य का भी कलाकार मनोरंजन कराएंगे। कार्यक्रम बुधवार की सुबह दस बजे से शुरू होगा। बृहस्पतिवार को समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक अवध बिहारी चौरसिया ने बताया कि बुधवार सुबह से ही कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्निवेश द्विवेदी होंगे। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed