फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bikers break woman's gold chain

Deoria News: बाइक सवारों ने महिला की सोने की चेन छीनी

Wed, 06 Aug 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bikers break woman's gold chain
भटनी। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की शाम दरवाजे पर बैठी महिला की चेन छीनकर भाग गए। मामला जिगिना मिश्र गांव का बताया जा रहा है। वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसारए जिगिना मिश्र गांव निवासी केडी मिश्र भाजपा नेता है। बुधवार की शाम उनकी पत्नी शीला देवी दरवाजे पर बैठी थीं, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक महिला के पास पहुंचे। उन्होंने भरहेचौरा गांव जाने का रास्ता पूछा। शीला देवी रास्ता बताने लगी। इसी दौरान मौका पाकर युवकों ने झपट्टा मारकर महिला के गले का चेन छीन ली।
विज्ञापन

शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया, मगर बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस ने कई जगहों पर चेकिंग अभियान चला रही है। शक के आधार पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिगिना मिश्र में चेन छिनैती का मामला सामने आया है। कुछ को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed