{"_id":"650a02d3b1420e01fb069a38","slug":"bike-riding-youth-dies-in-road-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-7695-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
नागेन्द्र की फाइल फोटो
रुद्रपुर। रामलक्षन-देवरिया मार्ग स्थित भृगुसरी गांव के तेलियान टोला के पास सोमवार की देर रात को बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा है।
बनिएनी गांव के नागेंद्र यादव (40) देर रात रामलक्षन से बाइक से घर जा रहे थे। भृगुसरी गांव के तेलियान टोला के पास अंधा मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसलती हुए बिजली पोल से टकरा गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह अपनी पत्नी इंदू के साथ हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। शादी के 10 वर्ष बीत जाने के बाद बच्चा नहीं होने से वह दिल्ली में इलाज कराते थे। दवा का पर्चा घर पर छूट जाने के कारण वह उसे ले जाने के लिए दो दिन पहले पत्नी के साथ घर आए थे। मंगलवार को हरियाणा जाने के लिए टिकट कराए थे कि इसी बीच हादसे में जान चली गई। तीन भाइयों में नागेंद्र यादव सबसे बड़े थे। उनके दोनों भाई योगेंद्र और दुर्गेश पंजाब में कार्य करते हैं। घटना की जानकारी होने पर घर के लिए रवाना हो गए हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।