{"_id":"6920a963ceb32d445900bfa5","slug":"bike-riding-miscreants-shot-a-young-man-his-condition-is-critical-deoria-news-c-208-1-deo1010-168462-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Fri, 21 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी अस्पताल में गोली लगने से घायल जाहिद अंसारी 20 पुत्र दिन शेर अंसारी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम सरया निवासी जाहिद अंसारी (26) पुत्र दिलशेर अंसारी को रुपये के लेनदेन में शुक्रवार की सुबह करीब 11.30 बजे घर से बुलाकर सरया बाजार के पूरब खलिहान में ले जाकर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी दी।
गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर उसे महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। युवक का इलाज चल रहा है। इस मामले में गोली मारने वाले दोनों युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।
जाहिद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बीते 6 नवंबर को बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। उसका रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के ही कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। घरवालों ने बताया कि जिन युवकों से विवाद थे, वे कुछ दिनों से जाहिद के खाते में रुपये भेजते थे और फिर उससे निकलवाकर ले लेते थे। इधर शादी में खर्च अधिक हो जाने की वजह से वह युवकों को रुपये नहीं दे पा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
घरवालों ने बताया कि शुक्रवार को एक बाइक पर दो युवक सरया बाजार में आए और जाहिद को सुबह करीब 11.30 बजे घर से बुलाकर बाजार के पास खलिहान में ले गए। वहां पेट में गोली मारकर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर गए। जमीन पर तड़प रहे जाहिद को उठाकर भाटपार रानी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने घायल जाहिद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चर्चा है कि जाहिद के खाते में युवकों ने कुछ रुपये भिजवाए थे, जिसे मांग रहे थे, जबकि जाहिद बहन की शादी की हवाला देकर रुपये देने के इनकार कर रहा था।