फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike riding guys molest girl students in Deoria, video goes viral

Deoria News: शोहदों ने छात्राओं को दौड़ाया, की छेड़खानी - जानिए कैसे खुद का किया बचाव; हो जाती बड़ी घटना

Sat, 05 Oct 2024 02:33 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 02:33 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह 9:45 बजे दोनो छात्राएं अर्धवार्षिक परीक्षा देकर घर लौट रही थीं। वह अपने गांव के बाइपास सड़क से जा रही थीं। इस बीच नहर के सुनसान रास्ते पर अकेला पाकर एक बाइक सवार चार शोहदे छात्राओं को रोककर छेड़खानी का प्रयास करने लगे। जब छात्राएं चिल्लाते हुए भागी तो वे बाइक रोककर दौड़ाने छात्राओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो मनबढ़ अपना बाइक लेकर फरार हो गये।

विज्ञापन
Bike riding guys molest girl students in Deoria, video goes viral
बाइक सवार शोहदे भागते हुए कैमरे में कैद हो गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल से अर्धवार्षिक परीक्षा देकर घर लौट रही 8वीं क्लास की छात्राओं को बाइक सवार चार नकाबपोश शोहदों ने रास्ते में घेरकर छेड़खानी की। उनके डर से छात्राएं चीखते-चिल्लाते हुए भागने लगी। भगाते समय एक छात्रा रास्ते में गिर गई। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर जब गांव के लोग दौड़े तो वे सब बाइक लेकर फरार हो गये।

विज्ञापन



रास्ते में एक मुर्गी फॉर्म पर लगे सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड हो गई है। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य और छात्राओं के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर और सिसवा गांव के बीच में एक प्राइवेट स्कूल संचालित होता है। इस स्कूल में बगल के गांव की दो छात्राएं 8वीं क्लास में पढ़ती हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 9:45 बजे दोनो छात्राएं अर्धवार्षिक परीक्षा देकर घर लौट रही थीं। वह अपने गांव के बाइपास सड़क से जा रही थीं। इस बीच नहर के सुनसान रास्ते पर अकेला पाकर एक बाइक सवार चार शोहदे छात्राओं को रोककर छेड़खानी का प्रयास करने लगे। छात्राओं ने खुद को बचाते हुए वहां से दौड़कर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान भी युवक उन्हें दौड़ाने का प्रयास किए तो एक छात्रा नीचे सड़क पर गिर गई। छात्राओं की हिम्मत देखकर शोहदे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोहदों की हरकत और छात्राओं के चिल्लाते हुए भागने की पूरी घटना वहां स्थित एक मुर्गी फॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि कुछ माह पहले एक इंटर कॉलेज से पढ़कर लौट रही छात्राओं से भी छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें पुलिस ने इसमें दो लड़कों को शांति भंग में चालान किया था।

कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के चिउटाहा गांव के पास से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही छात्राओं से अश्लील हरकत करते दो मनचलों को पुलिस ने पकड़ा था। बताते हैं कि क्षेत्र के कुछ गावों के मनचले युवकों ने एक रॉयल ब्रदर्स ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप के मनबढ़ युवक आए दिन स्कूली लड़कियों से छेड़खानी और मारपीट करते रहते हैं।

इससे बहुत सी छात्राएं स्कूल जाना बंद कर चुकी है। कुछ माह पहले रॉयल ब्रदर्स ग्रुप ने अपना नाम बदल कर 005 ग्रुप कर लिया है।इस ग्रुप का आतंक क्षेत्रीय लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस ग्रुप के आतंक की वजह से छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है।


विद्यालय प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि मनबढ़ों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इधर उनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी संकल्प शर्मा ने टीम गठित कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed